नागदा-खाचरौद में 61 किसानों से 5 करोड़ की ठगी: ऊंचे दाम पर उपज खरीदने का झांसा देकर रकम हड़पी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ujjain,M.P

उज्जैन जिले के नागदा और खाचरौद क्षेत्र में किसानों के साथ एक बड़ा फसलों से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

 तीन शातिर ठगों ने 61 किसानों से ऊंचे दाम पर चना, गेहूं और सोयाबीन खरीदने का झांसा देकर करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके पास से दो प्लॉट, एक कार और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है।

कैसे हुआ किसानों से छल

आरोपियों ने किसानों को ऊंचे दाम का लालच देकर उनकी फसल खरीद ली, लेकिन बाद में भुगतान नहीं किया। इन लोगों ने किसानों की उपज को बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया और फिर उनसे संपर्क तोड़ लिया। ठगी का शिकार हुए किसान गुरुवार रात पूर्व जनपद सदस्य जीवनसिंह डोडिया के नेतृत्व में थाने पहुंचे और कुल 4 करोड़ 37 लाख 32 हजार 992 रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति जब्त

एएसपी अभिषेक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में

  1. सौरभ मोदी निवासी श्रीराम कॉलोनी, नागदा

  2. राजेश संगीतला निवासी बनवाड़ा

  3. छब्बू उर्फ पुखराज गुर्जर निवासी नागदा शामिल हैं।

पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छापेमारी में पुलिस ने करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति, जिसमें दो प्लॉट, एक कार और एक पिकअप वाहन शामिल है, जब्त कर लिया है।

किसानों की सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों से पूरी राशि वसूली जाए और उन्हें जल्द न्याय दिलाया जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस ठगी में अन्य लोग भी शामिल थे।

किन किसानों से हुई ठगी

ठगी के शिकार अधिकतर किसान खाचरौद, नागदा और जावरा क्षेत्र के हैं। इनमें

  • जीवनसिंह डोडिया (नागदा) – ₹38.62 लाख

  • दिलीप (ग्राम सेदरी) – ₹5.18 लाख

  • रामनिवास (सेदरी) – ₹2.92 लाख

  • कन्हैयालाल (सेदरी) – ₹4.60 लाख

  • वासुदेव (सेदरी) – ₹55 हजार

  • रामेश्वर (सेदरी) – ₹8.50 लाख

  • ओमप्रकाश (सेदरी) – ₹16.68 लाख

  • गोविंद (सेदरी) – ₹1.95 लाख

  • प्रहलाद (सेदरी) – ₹4.60 लाख

  • बंकट (चापाखेड़ा) – ₹8 लाख
    शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि शिकायतों की पुष्टि के बाद सभी किसानों की सूची को साक्ष्य के रूप में जांच में जोड़ा गया है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-nagda-khachraud-61-farmers-were-cheated-of-rs-5-crore/article-35900

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.