नीमच में एक ही परिवार के 4 युवकों की मौत, कर्नाटक में कंबल बेचने गए थे चारों भाई

Neemach, MP

नीमच के मनासा से दर्दनाक खबर सामने आई है. कर्नाटक कंबल बेचने गए एक ही परिवार के चार युवकों की एक्सीडेंट में मौत हो गई.

जिले के मनासा तहसील के एक ही परिवार के 4 युवक कंबल बेचने के लिए कर्नाटक गए हुए थे. जहां से करीब 3 माह के बाद वापस अपने घर लौटने के के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई. चारों युवकों की मौत की सूचना मिलने के बाद मनासा तहसील के खड़ावदा गांव में मातम छा गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया है.

लिफ्ट लेकर ट्रेलर से आ रहे थे युवक

बताया जा रहा है कि नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ावदा में बंजारा समाज के 5 युवक कंबल बेचने कर्नाटक गए थे. तीन महीने बाद चारों युवक अपने गांव खड़ावदा लौट रहे थे. जहां उन्होंने आधा रास्ता अपनी बाइक से तय किया. वहीं आधे रास्ते में युवकों ने एक ट्रेलर ट्रक वाले से लिफ्ट मांगी. जिसमें लोहे का भारी भरकम सामान भरा था. पांचों युवकों ने अपनी बाइक और सामान उसमें चढ़ाकर घर के लिए रवाना हो गए.

ट्रेलर का सामान गिरने से 4 की मौत

जहां बीती रात 11 बजे अचानक ट्रेलर में लगे बेल्ट टूट जाने से भारी भरकम सामान उनके ऊपर जा गिरा. जिसके नीचे दबने से चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वही उनका एक साथी अनिल जो ड्राइवर के पास बैठा था, वह सुरक्षित बच गया. बताया जा रहा है कि घटना के समय चारों ट्रेलर में सोए हुए थे. घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर व तुंकि के बीच जंगल में क्षेत्र घटित हुई. अचानक हुई दर्दनाक घटना से गांव शोक की लहर छा गई. मतकों की पहचान दीवान बंजारा (28), निर्मल बंजारा (19), विजय बंजारा (19) और विक्रम बंजारा (18) के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सभी मृतक युवकों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया गया. जिसके बाद परिजन शव को लेकर आने घर को रवाना होंगे. बुधवार को चारों युवकों के शव का दाह संस्कार किया जाएगा. चारों युवक रिश्ते में भाई लगते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jan 2025 By दैनिक जागरण

नीमच में एक ही परिवार के 4 युवकों की मौत, कर्नाटक में कंबल बेचने गए थे चारों भाई

Neemach, MP

जिले के मनासा तहसील के एक ही परिवार के 4 युवक कंबल बेचने के लिए कर्नाटक गए हुए थे. जहां से करीब 3 माह के बाद वापस अपने घर लौटने के के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई. चारों युवकों की मौत की सूचना मिलने के बाद मनासा तहसील के खड़ावदा गांव में मातम छा गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया है.

लिफ्ट लेकर ट्रेलर से आ रहे थे युवक

बताया जा रहा है कि नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ावदा में बंजारा समाज के 5 युवक कंबल बेचने कर्नाटक गए थे. तीन महीने बाद चारों युवक अपने गांव खड़ावदा लौट रहे थे. जहां उन्होंने आधा रास्ता अपनी बाइक से तय किया. वहीं आधे रास्ते में युवकों ने एक ट्रेलर ट्रक वाले से लिफ्ट मांगी. जिसमें लोहे का भारी भरकम सामान भरा था. पांचों युवकों ने अपनी बाइक और सामान उसमें चढ़ाकर घर के लिए रवाना हो गए.

ट्रेलर का सामान गिरने से 4 की मौत

जहां बीती रात 11 बजे अचानक ट्रेलर में लगे बेल्ट टूट जाने से भारी भरकम सामान उनके ऊपर जा गिरा. जिसके नीचे दबने से चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वही उनका एक साथी अनिल जो ड्राइवर के पास बैठा था, वह सुरक्षित बच गया. बताया जा रहा है कि घटना के समय चारों ट्रेलर में सोए हुए थे. घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर व तुंकि के बीच जंगल में क्षेत्र घटित हुई. अचानक हुई दर्दनाक घटना से गांव शोक की लहर छा गई. मतकों की पहचान दीवान बंजारा (28), निर्मल बंजारा (19), विजय बंजारा (19) और विक्रम बंजारा (18) के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सभी मृतक युवकों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया गया. जिसके बाद परिजन शव को लेकर आने घर को रवाना होंगे. बुधवार को चारों युवकों के शव का दाह संस्कार किया जाएगा. चारों युवक रिश्ते में भाई लगते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-neemuch-4-youths-of-the-same-family-died-in/article-8757

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.