कर्ज चुकाने के लिए पति ने पत्नी को 50 हजार में दोस्त को बेचा, महिला ने लगाया दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति का आरोप

Badnawar, MP

जिले के बदनावर क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर उसे दोस्त को 50 हजार रुपए में बेचने, बार-बार रेप कराने और वेश्यावृत्ति में धकेलने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर धार पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने कर्ज चुकाने के लिए उठाया अमानवीय कदम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि उसका पति जुए का आदी है और उस पर करीब 8 लाख रुपए का कर्ज है। कर्ज चुकाने के लिए पति ने उसके गहने गिरवी रख दिए और फिर पैसों की खातिर अपनी पत्नी को दोस्त के हवाले कर दिया।

दोस्त ने बताया- 'तुम्हें 50 हजार में खरीदा है'

महिला के अनुसार, उसका पति उसे फ्लाइट से दिल्ली ले गया और गुड़गांव में अपने दोस्त अभिमन्यु के घर पर छोड़ दिया। वहां अभिमन्यु ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बताया कि वह उसे 50 हजार रुपए में खरीद चुका है। कुछ दिनों बाद वह इंदौर लौट आई, लेकिन पति ने दोबारा उसे अभिमन्यु के पास भेज दिया।

वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

महिला ने यह भी बताया कि इंदौर में एक फ्लैट में रहने के दौरान पति ने एक स्थानीय व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और लगातार प्रताड़ित करता रहा। विरोध करने पर मारपीट करता और बेटी को जान से मारने की धमकी देता था।

शिकायत पर आरोपी फरार हुआ, फिर पकड़ा गया

महिला के विरोध और एफआईआर की चेतावनी के बाद आरोपी पति अपने गांव भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर कानवन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि पति पर दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म में सहयोग, वेश्यावृत्ति के लिए बाध्य करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

कर्ज चुकाने के लिए पति ने पत्नी को 50 हजार में दोस्त को बेचा, महिला ने लगाया दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति का आरोप

Badnawar, MP

पति ने कर्ज चुकाने के लिए उठाया अमानवीय कदम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि उसका पति जुए का आदी है और उस पर करीब 8 लाख रुपए का कर्ज है। कर्ज चुकाने के लिए पति ने उसके गहने गिरवी रख दिए और फिर पैसों की खातिर अपनी पत्नी को दोस्त के हवाले कर दिया।

दोस्त ने बताया- 'तुम्हें 50 हजार में खरीदा है'

महिला के अनुसार, उसका पति उसे फ्लाइट से दिल्ली ले गया और गुड़गांव में अपने दोस्त अभिमन्यु के घर पर छोड़ दिया। वहां अभिमन्यु ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बताया कि वह उसे 50 हजार रुपए में खरीद चुका है। कुछ दिनों बाद वह इंदौर लौट आई, लेकिन पति ने दोबारा उसे अभिमन्यु के पास भेज दिया।

वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप

महिला ने यह भी बताया कि इंदौर में एक फ्लैट में रहने के दौरान पति ने एक स्थानीय व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और लगातार प्रताड़ित करता रहा। विरोध करने पर मारपीट करता और बेटी को जान से मारने की धमकी देता था।

शिकायत पर आरोपी फरार हुआ, फिर पकड़ा गया

महिला के विरोध और एफआईआर की चेतावनी के बाद आरोपी पति अपने गांव भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर कानवन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि पति पर दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म में सहयोग, वेश्यावृत्ति के लिए बाध्य करने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-order-to-repay-the-loan-the-husband-sold-a/article-25317

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.