प्रहलाद पटेल के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेसी सड़कों पर, पुलिस से झूमाझटकी और झड़प

JAGRAN DESK

मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के विरोध में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में तगड़ा विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कई बार तनाव हुआ.

ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख वाले बयान को लेकर गुरुवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए. इस दौरान जमकर नारेबाजी कर प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग की गई. विरोध प्रदेर्शन के दौरान कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झूमाझटकी हुई. कई जगहों पर कांग्रेस नेता पुतला जलाने के चक्कर में खुद झुलसने से बचे. कांग्रेसी इतने आक्रामक थे कि इन्हें काबू करने में पुलिस पसीने-पसीने हो गई.

रतलाम में पुलिस व कांग्रेसियों की बीच झड़प

रतलाम में कांग्रेस नेताओं व पुलिस के बीच जमकर झूमझटकी हुई. इस दौरान कांग्रेसी खुद झुलसने से बाल-बाल बचे. कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोंटे भी आईं. कांग्रेस नेताओं ने रतलाम के डालू मोदी बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीनाझपटी हुई. जब पुतले को लेकर कांग्रेस और पुलिस के बीच खींचतान चल रही थी, इसी दौरान किसी ने पुतले में आग लगा दी, जिससे कई लोग झुलसने से बचे. शहर कांग्रेस के शैलेंद्र सिंह अठाना ने बताया "कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर पुतला दहन कर रहे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर झूमाझटकी की."

MP congress protest
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी 
MP congress protest
बुरहानपुर में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर 

बुरहानपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन

बुरहानपुर में हमीदपुरा बायपास पर स्थित सिंधी बस्ती चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफा मांगा. इस दौरान महिला कांग्रेस मोर्चा की अध्यक्ष सरिता भगत, पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सिंह उर्फ शेरा, जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रिंकू टांक, यूथ कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा "मंत्री प्रहलाद पटेल सत्ता के नशे में चूर हैं, वह जनता की सेवा की बजाए जनता की भिखारी जैसे शब्दों से संबोधित कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है."

MP congress protest
मुरैना में भी मंत्री प्रहलाद पटेल का तीखा विरोध 
MP congress protest
मुरैना में प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग 

मुरैना में मंत्री प्रहलाद पटेल के विरोध में नारेबाजी

उधर, मुरैना शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विक्रमराज मुदगल के नेतृत्व में गुरुवार को पुरानी कलेक्ट्रेट पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के विरोध में प्रदर्शन किया गया. राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है "मंत्री प्रहलाद पटेल जनता जनार्दन द्वारा दिए जाने वाले मांगपत्रों को भीख मांगना बताते हैं. यह अशोभनीय है." कांग्रेस नेताओं ने मंत्री को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र यादव, मनीष उपाध्याय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

MP congress protest
उज्जैन में मंत्री प्रहलाद पटेल के विरोध में नारेबाजी 

उज्जैन में भी मंत्री प्रहलाद पटेल का विरोध

उज्जैन में भी मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के चामुंडा माता मंदिर चौराहे पर हंगामेदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने सरकार से पटेल के इस्तीफे की मांग की. उज्जैन नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा "कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी है और भाजपा सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता की भावनाओं को आहत कर रही है. सरकार को ऐसी अमर्यादित भाषा का उपयोग करने वाले मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए."

मंडला में भी कांग्रेसी हुए आक्रामक

मंडला में भी कांग्रेस ने हंगामेदार प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा "मंत्री का बयान निंदनीय है और उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए. यदि सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पूरे जिले में चरणबद्ध आंदोलन करेगी." प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन से आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-protest-against-prahlad-patel-congress-streets-across-the-state/article-12893

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.