रायसेन में नाबालिग की दर्दनाक मौत: तेज बहाव में बहा, शव तार फेंसिंग में फंसा मिला

Raisen, MP

मंगलवार शाम को बारिश के कारण तेज बहाव में बहे तीन दोस्तों में से एक नाबालिग का शव बुधवार सुबह करीब 5:45 बजे पुलिया से लगभग 400 मीटर दूर तार फेंसिंग और झाड़ियों में फंसा मिला।

 मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक एक नरापुरा निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

धर्मेंद्र अपने दो दोस्तों, आदि कुशवाह और कृष्णा कुशवाहा के साथ बायपास की ओर जा रहा था, तभी अचानक आई तेज बारिश से पुलिया में पानी का बहाव बहुत तेज हो गया। तीनों उसमें बह गए। हालांकि आदि और कृष्णा ने पेड़ों की टहनियों को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन धर्मेंद्र पानी के साथ बह गया।

रात में अंधेरे से रुका रेस्क्यू, परिजनों ने खुद खोजा शव

घटना के तुरंत बाद एसडीईआरएफ और परिजनों द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन रात 9 बजे अंधेरा होने की वजह से प्रशासन ने अभियान रोक दिया। बुधवार तड़के धर्मेंद्र के पिता दौलत और परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पहुंचे और खोजबीन में जुटे रहे। अंततः धर्मेंद्र का शव तार फेंसिंग में फंसा मिला।

प्रशासन को बाद में दी गई सूचना

परिजनों ने शव मिलने के बाद उसे घर ले जाकर प्रशासन को सूचना दी। मौके पर तहसीलदार भारत सिंह मंडल और एसडीईआरएफ की टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया गया कि मृतक धर्मेंद्र का एक छोटा भाई और एक बहन है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायसेन में नाबालिग की दर्दनाक मौत: तेज बहाव में बहा, शव तार फेंसिंग में फंसा मिला

Raisen, MP

 मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक एक नरापुरा निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

धर्मेंद्र अपने दो दोस्तों, आदि कुशवाह और कृष्णा कुशवाहा के साथ बायपास की ओर जा रहा था, तभी अचानक आई तेज बारिश से पुलिया में पानी का बहाव बहुत तेज हो गया। तीनों उसमें बह गए। हालांकि आदि और कृष्णा ने पेड़ों की टहनियों को पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन धर्मेंद्र पानी के साथ बह गया।

रात में अंधेरे से रुका रेस्क्यू, परिजनों ने खुद खोजा शव

घटना के तुरंत बाद एसडीईआरएफ और परिजनों द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन रात 9 बजे अंधेरा होने की वजह से प्रशासन ने अभियान रोक दिया। बुधवार तड़के धर्मेंद्र के पिता दौलत और परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पहुंचे और खोजबीन में जुटे रहे। अंततः धर्मेंद्र का शव तार फेंसिंग में फंसा मिला।

प्रशासन को बाद में दी गई सूचना

परिजनों ने शव मिलने के बाद उसे घर ले जाकर प्रशासन को सूचना दी। मौके पर तहसीलदार भारत सिंह मंडल और एसडीईआरएफ की टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया गया कि मृतक धर्मेंद्र का एक छोटा भाई और एक बहन है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-raisen-a-minor-death-of-a-minor-was-found/article-29242

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.