- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- राजगढ़ में सांप के डसने से महिला की मौत, भगवान को भोग लगाने जा रही थीं
राजगढ़ में सांप के डसने से महिला की मौत, भगवान को भोग लगाने जा रही थीं
Rajgarh, MP
राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 60 वर्षीय द्रोपती बाई की सांप के डसने से मौत हो गई।
गेट के पीछे छिपा था सांप
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे द्रोपती बाई भैंस का दूध निकालकर कटोरे में भरकर भगवान को भोग लगाने घर के अंदर जा रही थीं। जैसे ही उन्होंने दरवाजे के पास कदम रखा, गेट के पीछे छिपे सांप ने उन्हें डस लिया।
अस्पताल ले गए परिजन, नहीं बच सकी जान
महिला की चीख सुनकर परिवारजन तुरंत दौड़े और उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पहले भी दिख चुका था सांप
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार से ही घर के अलग-अलग हिस्सों में सांप दिखाई दे रहा था। सुबह यह गेट के पीछे छिपा हुआ था।
कोरोना काल में पति की भी हो चुकी थी मौत
गौरतलब है कि द्रोपती बाई के पति नारायण सिंह का निधन 2020 में कोरोना काल के दौरान हुआ था। अब इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को सदमे में डाल दिया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए