रतलाम में करणी सेना का चक्काजाम: हरदा लाठीचार्ज के विरोध में फोरलेन पर बैठकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने लाठियां बरसाईं

Ratlam, MP

करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर रतलाम के सेजावता फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन हरदा में करणी सैनिकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया था।

 प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर सभी को तितर-बितर कर दिया गया।

हरदा की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट हुए करणी सैनिक

करणी सेना परिवार के पदाधिकारी जीवनसिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के विरोध में रतलाम के इंदौर-रतलाम फोरलेन पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए और दोनों तरफ यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस की समझाइश नाकाम, फिर हुई सख्ती

औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एएसपी राकेश खाखा अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

एएसपी खुद उतरे मैदान में:
एएसपी राकेश खाखा ने खुद लाठी उठाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। यातायात को बहाल करने के लिए वाहनों को पलसोड़ा-नामली की ओर डायवर्ट किया गया।

सभी प्रदर्शनकारियों पर दर्ज होगा केस: एएसपी

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि करणी सेना कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति फोरलेन पर चक्काजाम किया था। बार-बार समझाइश देने के बावजूद वे नहीं माने, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में करणी सेना का चक्काजाम: हरदा लाठीचार्ज के विरोध में फोरलेन पर बैठकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने लाठियां बरसाईं

Ratlam, MP

 प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर सभी को तितर-बितर कर दिया गया।

हरदा की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट हुए करणी सैनिक

करणी सेना परिवार के पदाधिकारी जीवनसिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के विरोध में रतलाम के इंदौर-रतलाम फोरलेन पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए और दोनों तरफ यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस की समझाइश नाकाम, फिर हुई सख्ती

औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन वे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एएसपी राकेश खाखा अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। लेकिन जब कोई असर नहीं हुआ तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

एएसपी खुद उतरे मैदान में:
एएसपी राकेश खाखा ने खुद लाठी उठाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। यातायात को बहाल करने के लिए वाहनों को पलसोड़ा-नामली की ओर डायवर्ट किया गया।

सभी प्रदर्शनकारियों पर दर्ज होगा केस: एएसपी

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि करणी सेना कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति फोरलेन पर चक्काजाम किया था। बार-बार समझाइश देने के बावजूद वे नहीं माने, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-ratlam-the-karni-sena-was-protested-by-the-police/article-27526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.