रतलाम में मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध, पुतला जलाने पर पुलिस से नोकझोंक

Ratlam, MP

रतलाम में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जारी विवाद गुरुवार को और बढ़ गया। जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण के लिए जनजातीय कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह का नाम तय होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध दर्ज कराया।

शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंत्री शाह के खिलाफ नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजना बस स्टैंड पर मंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस ने पुतला जब्त करने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी हो गई। जलते पुतले को बुझाने की कोशिश भी नाकाम रही।

“ध्वजारोहण कलेक्टर करें” – कांग्रेस की मांग
कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जिला कलेक्टर से ध्वजारोहण कराने की मांग की। उनका कहना है कि विजय शाह द्वारा भारतीय सेना और महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी का अपमान किया गया था, ऐसे में उनके हाथों ध्वजारोहण करना सेना और राष्ट्रीय ध्वज दोनों का अपमान होगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद भाजपा सरकार ने मंत्री को पद से नहीं हटाया, यह दादागिरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी हाल में मंत्री शाह के हाथों रतलाम में ध्वजारोहण नहीं होने दिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के साथ शैलेन्द्र सिंह अठाना, राजीव रावत, मंसूर अली पटोदी, बसंत पंड्या, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, दिनेश शर्मा, यास्मीन शेरानी, रश्मि सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में मंत्री विजय शाह के खिलाफ विरोध, पुतला जलाने पर पुलिस से नोकझोंक

Ratlam, MP

शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंत्री शाह के खिलाफ नारेबाजी की और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजना बस स्टैंड पर मंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस ने पुतला जब्त करने का प्रयास किया, जिससे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी हो गई। जलते पुतले को बुझाने की कोशिश भी नाकाम रही।

“ध्वजारोहण कलेक्टर करें” – कांग्रेस की मांग
कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जिला कलेक्टर से ध्वजारोहण कराने की मांग की। उनका कहना है कि विजय शाह द्वारा भारतीय सेना और महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी का अपमान किया गया था, ऐसे में उनके हाथों ध्वजारोहण करना सेना और राष्ट्रीय ध्वज दोनों का अपमान होगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद भाजपा सरकार ने मंत्री को पद से नहीं हटाया, यह दादागिरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी हाल में मंत्री शाह के हाथों रतलाम में ध्वजारोहण नहीं होने दिया जाएगा।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के साथ शैलेन्द्र सिंह अठाना, राजीव रावत, मंसूर अली पटोदी, बसंत पंड्या, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, दिनेश शर्मा, यास्मीन शेरानी, रश्मि सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-ratlam-the-police-for-burning-effigies-against-minister-vijay/article-30604

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.