रतलाम में ठगों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना: फर्जी पुलिस बनकर गले से उतरवाई सोने की चेन, पुड़िया में निकला पत्थर

Ratlam, MP

शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत कर्मचारी कॉलोनी में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

 खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो बदमाशों ने महिला से डेढ़ तोले की सोने की चेन उतरवाई और उसे कागज की पुड़िया में बांधकर थैली में रखने के लिए कहा। जब कुछ देर बाद महिला ने पुड़िया खोली, तो उसमें से पत्थर निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।

चेन पहनकर मत जाओ, चोरी हो सकती है: ठगों का बहाना

70 वर्षीय हेमकन्या पंवार सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे अलकापुरी चौराहे की ओर कांवड़ यात्रा देखने जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि "आगे एक महिला की चेन चोरी हो गई है, आप अपनी चेन उतारकर सुरक्षित रख लें।" विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने वहीं एक अन्य व्यक्ति को रोका, जिसने महिला के सामने अपनी चेन जेब में रखते हुए दिखावा किया।

कागज की पुड़िया में बांध दी चेन, निकले पत्थर

ठगों ने बुजुर्ग महिला से डेढ़ तोले की चेन उतरवाकर उसे कागज में लपेटा और थैली में रखवा कर गठान बंद करवा दी। कुछ देर बाद जब महिला ने थैली खोली, तो उसमें कागज की जगह पत्थर मिले। महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और वे थाने पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई: सीसीटीवी में नहीं दिखे आरोपी

महिला को पहचान के लिए कंट्रोल रूम ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड नहीं हुआ था। पुलिस के मुताबिक, रात को जनरेटर की वायर जलने के कारण सुबह 10:30 बजे से पहले के फुटेज उपलब्ध नहीं हैं। अब आसपास के निजी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

सादे कपड़ों में थे आरोपी, तीसरा साथी भी संदिग्ध

पीड़िता के अनुसार, दोनों युवक सिविल ड्रेस में थे, जिनमें से एक ने लाल टोपी पहन रखी थी। पुलिस को संदेह है कि वह तीसरा व्यक्ति, जिसने जेब में चेन रखने का नाटक किया था, वह भी इसी गिरोह का सदस्य हो सकता है।

पुलिस जुटी तलाश में, केस दर्ज

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि महिला से सोने की चेन ठगने की पुष्टि हो चुकी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में ठगों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना: फर्जी पुलिस बनकर गले से उतरवाई सोने की चेन, पुड़िया में निकला पत्थर

Ratlam, MP

 खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो बदमाशों ने महिला से डेढ़ तोले की सोने की चेन उतरवाई और उसे कागज की पुड़िया में बांधकर थैली में रखने के लिए कहा। जब कुछ देर बाद महिला ने पुड़िया खोली, तो उसमें से पत्थर निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।

चेन पहनकर मत जाओ, चोरी हो सकती है: ठगों का बहाना

70 वर्षीय हेमकन्या पंवार सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे अलकापुरी चौराहे की ओर कांवड़ यात्रा देखने जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि "आगे एक महिला की चेन चोरी हो गई है, आप अपनी चेन उतारकर सुरक्षित रख लें।" विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने वहीं एक अन्य व्यक्ति को रोका, जिसने महिला के सामने अपनी चेन जेब में रखते हुए दिखावा किया।

कागज की पुड़िया में बांध दी चेन, निकले पत्थर

ठगों ने बुजुर्ग महिला से डेढ़ तोले की चेन उतरवाकर उसे कागज में लपेटा और थैली में रखवा कर गठान बंद करवा दी। कुछ देर बाद जब महिला ने थैली खोली, तो उसमें कागज की जगह पत्थर मिले। महिला ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और वे थाने पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई: सीसीटीवी में नहीं दिखे आरोपी

महिला को पहचान के लिए कंट्रोल रूम ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड नहीं हुआ था। पुलिस के मुताबिक, रात को जनरेटर की वायर जलने के कारण सुबह 10:30 बजे से पहले के फुटेज उपलब्ध नहीं हैं। अब आसपास के निजी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

सादे कपड़ों में थे आरोपी, तीसरा साथी भी संदिग्ध

पीड़िता के अनुसार, दोनों युवक सिविल ड्रेस में थे, जिनमें से एक ने लाल टोपी पहन रखी थी। पुलिस को संदेह है कि वह तीसरा व्यक्ति, जिसने जेब में चेन रखने का नाटक किया था, वह भी इसी गिरोह का सदस्य हो सकता है।

पुलिस जुटी तलाश में, केस दर्ज

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि महिला से सोने की चेन ठगने की पुष्टि हो चुकी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-ratlam-thugs-made-an-elderly-woman-target/article-29794

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.