कांग्रेस की जय संविधान यात्रा के जवाब में बीजेपी का संविधान गौरव अभियान, पार्टियों ने कसी कमर

BHOPAL, MP

बाबा साहब अंबेडकर की जन्मस्थली महू से 26 जनवरी को कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. इधर बीजेपी कल से ही संविधान गौरव अभियान का आगाज करेगी.

महू में होने जा रही कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में बैठक की. बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी पहुंचे. कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करने जा रही है. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे. यह यात्राएं पूरे एक साल तक गांव-गांव शहर-शहर में निकाली जाएगी. बता दें कि कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरूआत 3 जनवरी से कर चुकी है.

'यह सोचकर काम न करें कि टिकट नहीं मिला'

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि "पार्टी संगठन अनुशासन के बिना नहीं चल सकता. इसलिए टिकट के लिए पार्टी में काम न करें. यह सोचकर काम न करें कि टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ जाऊंगा, इस सोच से बाहर निकलकर पार्टी के लिए सोचकर काम करना होगा. जीतू पटवारी ने कहा कि हम जातिगत जनगणना कराने के लिए संघर्ष करेंगे, क्योंकि इससे कट्टरता के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होगी. कांग्रेस की लड़ाई बीजेपी की गोडसे वाली सोच के खिलाफ है."

Congress leaders preparations for Jai Constitution Yatra Mhow
जय संविधान यात्रा की तैयारियों के लिए जुटे कांग्रेस के नेता 
 
बैठक में यह नेता हुए शामिल

जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया सहित तमाम नेता शामिल हुए. तैयारियों को लेकर दिन भर अलग-अलग बैठक होंगी. वहीं प्रदेश प्रभारी पार्टी पदाधिकारियों से भी अलग से चर्चा करेंगे.

तैयारियों के लिए बनाई अलग-अलग कमेटियां

कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी को महू में की जा रही रैली को लेकर कांग्रेस ने 11 अलग-अलग कमेटियों का भी गठन कर दिया है. इसमें प्रचार-प्रसार समिति, आम सभा स्थल चयन समिति, यातायात व्यवस्था समिति, भोपाल व्यवस्था, आवास व्यवस्था समिति, सोशल मीडिया समिति, मीडिया व्यवस्था, आमंत्रण समिति, पीसीसी कंट्रोल रूम समिति और पास वितरण समिति बनाई गई है. इन सभी समितियों की अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बीजेपी भी शुरू करने जा रही अभियान

उधर, कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी भी 11 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रदेश भर में संविधान गौरव अभियान शुरू करने जा रही है. इसके तहत बीजेपी कार्यकर्ता जिला, मंडल स्तर तक के पदाधिकारी, विधायक, सांसद तमाम शिक्षण संस्थानों में पहुंचेंगे. इस दौरान यहां परिचर्चा, विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर चौपाल भी लगाई जाएंगी. इसमें समाज के बुद्धिजीवियों और नागरिकों को बुलाया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस की जय संविधान यात्रा के जवाब में बीजेपी का संविधान गौरव अभियान, पार्टियों ने कसी कमर

BHOPAL, MP

महू में होने जा रही कांग्रेस की जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में बैठक की. बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी पहुंचे. कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करने जा रही है. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे. यह यात्राएं पूरे एक साल तक गांव-गांव शहर-शहर में निकाली जाएगी. बता दें कि कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरूआत 3 जनवरी से कर चुकी है.

'यह सोचकर काम न करें कि टिकट नहीं मिला'

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि "पार्टी संगठन अनुशासन के बिना नहीं चल सकता. इसलिए टिकट के लिए पार्टी में काम न करें. यह सोचकर काम न करें कि टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ जाऊंगा, इस सोच से बाहर निकलकर पार्टी के लिए सोचकर काम करना होगा. जीतू पटवारी ने कहा कि हम जातिगत जनगणना कराने के लिए संघर्ष करेंगे, क्योंकि इससे कट्टरता के खिलाफ लड़ाई और मजबूत होगी. कांग्रेस की लड़ाई बीजेपी की गोडसे वाली सोच के खिलाफ है."

Congress leaders preparations for Jai Constitution Yatra Mhow
जय संविधान यात्रा की तैयारियों के लिए जुटे कांग्रेस के नेता 
 
बैठक में यह नेता हुए शामिल

जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया सहित तमाम नेता शामिल हुए. तैयारियों को लेकर दिन भर अलग-अलग बैठक होंगी. वहीं प्रदेश प्रभारी पार्टी पदाधिकारियों से भी अलग से चर्चा करेंगे.

तैयारियों के लिए बनाई अलग-अलग कमेटियां

कांग्रेस द्वारा 26 जनवरी को महू में की जा रही रैली को लेकर कांग्रेस ने 11 अलग-अलग कमेटियों का भी गठन कर दिया है. इसमें प्रचार-प्रसार समिति, आम सभा स्थल चयन समिति, यातायात व्यवस्था समिति, भोपाल व्यवस्था, आवास व्यवस्था समिति, सोशल मीडिया समिति, मीडिया व्यवस्था, आमंत्रण समिति, पीसीसी कंट्रोल रूम समिति और पास वितरण समिति बनाई गई है. इन सभी समितियों की अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बीजेपी भी शुरू करने जा रही अभियान

उधर, कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी भी 11 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रदेश भर में संविधान गौरव अभियान शुरू करने जा रही है. इसके तहत बीजेपी कार्यकर्ता जिला, मंडल स्तर तक के पदाधिकारी, विधायक, सांसद तमाम शिक्षण संस्थानों में पहुंचेंगे. इस दौरान यहां परिचर्चा, विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर चौपाल भी लगाई जाएंगी. इसमें समाज के बुद्धिजीवियों और नागरिकों को बुलाया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-response-to-congress-jai-constitution-yatra-bjps-constitution-pride/article-7416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.