रीवा में गहराता जल संकट: 3000 से अधिक हैंडपंप हुए ठप, ग्रामीण इलाकों में मवेशी भी हो रहे प्यासे

Rewa, MP

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही सूरज ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और गर्मी के शुरुआती झोंकों ने ही यह संकेत दे दिया है कि इस बार मौसम का मिजाज कुछ ज्यादा ही सख्त रहने वाला है। इसी के साथ रीवा जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। जिले के 3000 से अधिक हैंडपंप अब हवा उगलने लगे हैं, जिनमें से 1000 से 1500 हैंडपंप पूरी तरह सूख चुके हैं और इन्हें ‘ड्राई’ घोषित किया जा चुका है।

ग्रामीण अंचलों में गंभीर हालात
सबसे चिंताजनक स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है, जहां जलस्तर 80 से लेकर 170 फीट तक नीचे चला गया है। सिरमौर, सेमरिया, जवा और रायपुर कर्चुलियान जैसे इलाकों में स्थिति और भी खराब है। रायपुर कर्चुलियान में जलस्तर 180 फीट तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई गांवों में हैंडपंप और मोटरपंप पूरी तरह बंद हो चुके हैं, जिसके कारण लोग कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई बार मवेशी तक कई दिन प्यासे रह जाते हैं।

कम वर्षा बनी संकट की वजह
अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल जिले में औसत से कम वर्षा हुई थी। जहां सामान्य बारिश 1000 मिमी होती है, वहीं इस बार सिर्फ 650 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसका सीधा असर जलस्तर पर पड़ा और गर्मी शुरू होते ही हालात बिगड़ने लगे।

प्रशासन कर रहा प्रयास
जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन सक्रिय हुआ है। पीएचई विभाग की टीम बंद पड़े हैंडपंपों को राइजर पाइप बढ़ाकर फिर से चालू करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 1500 से 2000 हैंडपंपों को फिर से चालू कर दिया गया है। रोजाना 5 से 6 हैंडपंपों की मरम्मत की जा रही है और पूरे अभियान की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।

जनजीवन पर असर
जल संकट ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। महिलाएं और बच्चे सुबह से शाम तक पानी की तलाश में भटकते हैं। यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो गर्मी के आगामी महीनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में गहराता जल संकट: 3000 से अधिक हैंडपंप हुए ठप, ग्रामीण इलाकों में मवेशी भी हो रहे प्यासे

Rewa, MP

ग्रामीण अंचलों में गंभीर हालात
सबसे चिंताजनक स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है, जहां जलस्तर 80 से लेकर 170 फीट तक नीचे चला गया है। सिरमौर, सेमरिया, जवा और रायपुर कर्चुलियान जैसे इलाकों में स्थिति और भी खराब है। रायपुर कर्चुलियान में जलस्तर 180 फीट तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई गांवों में हैंडपंप और मोटरपंप पूरी तरह बंद हो चुके हैं, जिसके कारण लोग कई किलोमीटर दूर से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई बार मवेशी तक कई दिन प्यासे रह जाते हैं।

कम वर्षा बनी संकट की वजह
अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल जिले में औसत से कम वर्षा हुई थी। जहां सामान्य बारिश 1000 मिमी होती है, वहीं इस बार सिर्फ 650 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसका सीधा असर जलस्तर पर पड़ा और गर्मी शुरू होते ही हालात बिगड़ने लगे।

प्रशासन कर रहा प्रयास
जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन सक्रिय हुआ है। पीएचई विभाग की टीम बंद पड़े हैंडपंपों को राइजर पाइप बढ़ाकर फिर से चालू करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 1500 से 2000 हैंडपंपों को फिर से चालू कर दिया गया है। रोजाना 5 से 6 हैंडपंपों की मरम्मत की जा रही है और पूरे अभियान की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।

जनजीवन पर असर
जल संकट ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। महिलाएं और बच्चे सुबह से शाम तक पानी की तलाश में भटकते हैं। यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो गर्मी के आगामी महीनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-rewa-district-the-water-crisis-started-growing-at-the/article-17647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.