रीवा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला उजागर: न महिला ने सेवा दी, न युवक था बेटा – फिर भी मिल गई अनुकंपा नियुक्ति!

Rewa, MP

फर्जी दस्तावेज़ों के दम पर मिली सरकारी नौकरी, D.E.O. कार्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

रीवा जिले के शिक्षा विभाग में एक ऐसा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है, जिसने न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि अनुकंपा नियुक्तियों की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी गंभीर शंका पैदा कर दी है।

इस हैरान करने वाले मामले में एक ऐसी महिला के नाम पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई, जिसने कभी शिक्षा विभाग में सेवा दी ही नहीं। और उससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि जिस युवक को उस महिला का बेटा बताया गया, उसका उस महिला से कोई नाता ही नहीं है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब ग्राम परसिया, तहसील त्योंथर निवासी बृजेश कुमार कोल को “बेलाकली कोल” नामक महिला का पुत्र दर्शाते हुए गंगेव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोड़ौरी में प्यून के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई।

आदेश में यह भी दर्शाया गया कि बेलाकली कोल की मृत्यु 16 मई 2023 को सेवा काल के दौरान हुई थी और वह प्राथमिक शाला ढेरा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। लेकिन जब इस नियुक्ति की सच्चाई की तह में जांच की गई तो सामने आया कि बेलाकली कोल नाम की महिला ने कभी शिक्षा विभाग में नौकरी ही नहीं की।

यहां तक कि जिन दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति दी गई, वे इतने “असली” प्रतीत हुए कि अधिकारी किसी प्रकार की शंका ही नहीं कर पाए — या फिर जानबूझकर आँख मूंद ली गई?

जिम्मेदार कौन?

इस फर्जी नियुक्ति आदेश पर रीवा जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O.) और अनुकंपा नियुक्ति प्रभारी रामप्रसन्न द्विवेदी के हस्ताक्षर पाए गए। अब इन दोनों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

शिकायत सामने आने के बाद आनन-फानन में जांच समिति का गठन हुआ और महज दो दिन में वह आदेश रद्द कर दिया गया, जिस पर खुद जिला शिक्षा अधिकारी की मुहर थी। अब अधिकारी "जांच जारी है" जैसी रस्मी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं!

फर्जी नियुक्ति के इस मामले ने उन सभी असल दावेदारों के जख्म हरे कर दिए हैं, जो वर्षों तक प्रमाणपत्र, दस्तावेज़, और दौड़भाग करते रहते हैं फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती।

अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया में 21 से अधिक बिंदुओं पर आधारित सख्त चेकलिस्ट होती है, जिसमें निम्न शामिल हैं:

  • मृत्यु प्रमाण पत्र

  • मृतक की सरकारी सेवा की पुष्टि

  • मूल निवास व जाति प्रमाण

  • पारिवारिक सजरा

  • समस्त आश्रितों का शपथ पत्र

  • मृतक की यूनिक आईडी व नियुक्ति आदेश

  • प्रमाणित दस्तावेज़ व चरित्र प्रमाण पत्र

इतनी सख्त प्रक्रिया के बावजूद अगर यह नियुक्ति पार हो गई, तो जाहिर है इसमें भीतर ही भीतर मिलीभगत थी।

क्या यह महज ‘चूक’ है या संगठित साजिश?

सवाल अब यह है कि क्या यह नियुक्ति किसी एक कर्मचारी की भूल थी या शिक्षा विभाग के भीतर बैठा कोई "गठजोड़" इस तरह के फर्जीवाड़ों को अंजाम दे रहा है? वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे कुछ “मठाधीशों” की भूमिका अब शक के घेरे में है।

अब क्या?

जांच तो चल ही रही है, मगर सवाल यह भी है कि क्या ऐसे मामलों में सिर्फ आदेश रद्द कर देना काफी है? क्या जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई होगी या जांच का ब्रह्मास्त्र फिर समय की गर्द में दब जाएगा?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By दैनिक जागरण

रीवा शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला उजागर: न महिला ने सेवा दी, न युवक था बेटा – फिर भी मिल गई अनुकंपा नियुक्ति!

Rewa, MP

रीवा जिले के शिक्षा विभाग में एक ऐसा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है, जिसने न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि अनुकंपा नियुक्तियों की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी गंभीर शंका पैदा कर दी है।

इस हैरान करने वाले मामले में एक ऐसी महिला के नाम पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई, जिसने कभी शिक्षा विभाग में सेवा दी ही नहीं। और उससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि जिस युवक को उस महिला का बेटा बताया गया, उसका उस महिला से कोई नाता ही नहीं है।

कैसे हुआ फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब ग्राम परसिया, तहसील त्योंथर निवासी बृजेश कुमार कोल को “बेलाकली कोल” नामक महिला का पुत्र दर्शाते हुए गंगेव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोड़ौरी में प्यून के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दे दी गई।

आदेश में यह भी दर्शाया गया कि बेलाकली कोल की मृत्यु 16 मई 2023 को सेवा काल के दौरान हुई थी और वह प्राथमिक शाला ढेरा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। लेकिन जब इस नियुक्ति की सच्चाई की तह में जांच की गई तो सामने आया कि बेलाकली कोल नाम की महिला ने कभी शिक्षा विभाग में नौकरी ही नहीं की।

यहां तक कि जिन दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति दी गई, वे इतने “असली” प्रतीत हुए कि अधिकारी किसी प्रकार की शंका ही नहीं कर पाए — या फिर जानबूझकर आँख मूंद ली गई?

जिम्मेदार कौन?

इस फर्जी नियुक्ति आदेश पर रीवा जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O.) और अनुकंपा नियुक्ति प्रभारी रामप्रसन्न द्विवेदी के हस्ताक्षर पाए गए। अब इन दोनों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

शिकायत सामने आने के बाद आनन-फानन में जांच समिति का गठन हुआ और महज दो दिन में वह आदेश रद्द कर दिया गया, जिस पर खुद जिला शिक्षा अधिकारी की मुहर थी। अब अधिकारी "जांच जारी है" जैसी रस्मी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं!

फर्जी नियुक्ति के इस मामले ने उन सभी असल दावेदारों के जख्म हरे कर दिए हैं, जो वर्षों तक प्रमाणपत्र, दस्तावेज़, और दौड़भाग करते रहते हैं फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिलती।

अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया में 21 से अधिक बिंदुओं पर आधारित सख्त चेकलिस्ट होती है, जिसमें निम्न शामिल हैं:

  • मृत्यु प्रमाण पत्र

  • मृतक की सरकारी सेवा की पुष्टि

  • मूल निवास व जाति प्रमाण

  • पारिवारिक सजरा

  • समस्त आश्रितों का शपथ पत्र

  • मृतक की यूनिक आईडी व नियुक्ति आदेश

  • प्रमाणित दस्तावेज़ व चरित्र प्रमाण पत्र

इतनी सख्त प्रक्रिया के बावजूद अगर यह नियुक्ति पार हो गई, तो जाहिर है इसमें भीतर ही भीतर मिलीभगत थी।

क्या यह महज ‘चूक’ है या संगठित साजिश?

सवाल अब यह है कि क्या यह नियुक्ति किसी एक कर्मचारी की भूल थी या शिक्षा विभाग के भीतर बैठा कोई "गठजोड़" इस तरह के फर्जीवाड़ों को अंजाम दे रहा है? वर्षों से एक ही कुर्सी पर जमे कुछ “मठाधीशों” की भूमिका अब शक के घेरे में है।

अब क्या?

जांच तो चल ही रही है, मगर सवाल यह भी है कि क्या ऐसे मामलों में सिर्फ आदेश रद्द कर देना काफी है? क्या जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई होगी या जांच का ब्रह्मास्त्र फिर समय की गर्द में दब जाएगा?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-rewa-education-department-a-big-scam-was-exposed-neither/article-22420

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.