- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- महाकालेश्वर में रंगपंचमी की धूम, झांकियों ने मन मोहा, भूत-प्रेत और देवी-देवता आए नजर
महाकालेश्वर में रंगपंचमी की धूम, झांकियों ने मन मोहा, भूत-प्रेत और देवी-देवता आए नजर
Ujjain, MP
रंगपंचमी के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर की ऐतिहासिक ध्वज यात्रा निकाली गई. यह यात्रा महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण से पूरे शहर में निकाली गई. इससे पहले मंदिर के सभा मंडप में पुजारियों और पुरोहितों द्वारा विधिवत ध्वज पूजन संपन्न किया गया. पूजन के बाद ध्वज ने कोटितीर्थ कुंड की परिक्रमा की और वहां से चल समारोह का शुभारंभ हुआ.
मनोहारी झांकियों ने लोगों का मन मोहा
महाकालेश्वर की ध्वज यात्रा में रजत ध्वज समेत विभिन्न ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे. यात्रा में शामिल सजीव धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. 40 फीट लंबी ट्रालियों पर भगवान शिव, माता शक्ति, मां हरसिद्धि और मां नर्मदा की मनोहारी झांकियां निकाली गई. वहीं, रंग-बिरंगी रोशनी से सजी अन्य झांकियों ने भी भक्तों को भावविभोर कर दिया.
नाशिक से आए ढोल कलाकारों की थाप और करतब भी श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहे. चल समारोह में भूत-प्रेत स्वरूप और देवी-देवताओं के रूप धरे कलाकार भी शामिल हुए.

मुस्लिम व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत कर पेश की मिशाल
ध्वज यात्रा महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर तोपखाना, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नईसड़क, कंठाल, छोटा सराफा, गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा से होते हुए देर रात महाकाल मंदिर लौटी. गोपाल मंदिर पर ध्वज और भगवान महाकाल के सेहरे की झांकी की महाआरती भी सम्पन्न हुई. श्रद्धालुओं ने इस यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत भी किया. तोपखाना मार्ग पर मुस्लिम व्यापारियों ने भी यात्रा का स्वागत कर गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश की. इस पूरे आयोजन के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए