- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में युवती ने 5 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या
रीवा में युवती ने 5 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या
Rewa
मध्य प्रदेश के रीवा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने पांच मंजिला बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। यह हादसा समान थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास स्थित समदड़िया कांप्लेक्स में हुआ। युवती ने दोपहर के समय छत से छलांग लगाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
घटना का सी.सी.टी.वी फुटेज सामने आया
सी.सी.टी.वी फुटेज में देखा गया कि युवती एक बैग लेकर छत पर जाती है। इससे पहले उसने अपने आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जला दिए थे ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद युवती ने पांचवीं मंजिल से कूदने का निर्णय लिया।
पुलिस ने शुरू की पहचान की प्रक्रिया
घटना के बाद, युवती को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस टी.आई. विकास कपीश के अनुसार, युवती ने छत से कूदने से पहले अपना आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जला दिए थे। बैग से कोई पहचान संबंधी कागजात नहीं मिले, केवल एक मोबाइल मिला है, जिसके जरिए युवती की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए