सतना में चिटफंड कंपनी ने 100 लोगों से की 60 लाख की ठगी, डायरेक्टर छतरपुर से गिरफ्तार

Satna, MP

ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से लाखों रुपए हड़पने वाले एक चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को सतना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी हरिशंकर शुक्ला (45 वर्ष) को छतरपुर से पकड़ा गया है। वह सतना में ‘फिनसॉल स्टॉर निधि लिमिटेड’ के नाम से चिटफंड कंपनी चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 7 से 9 प्रतिशत तक के अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों से धन निवेश कराया। जब समय आने पर निवेशकों ने पैसा वापस मांगा, तो उसने कार्यालय में ताला जड़ दिया और मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया

100 लोगों से करीब 60 लाख की ठगी स्वीकार

आरोपी ने सतना के राजेंद्र नगर गली नंबर 14 में कार्यालय खोलकर स्थानीय लोगों का भरोसा जीता और निवेश के नाम पर करीब 100 खाताधारकों से 60 लाख रुपये तक की राशि इकट्ठी कर ली। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है।

टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सबसे पहले टिकुरिया टोला निवासी लवकुश पटेल सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया।

अन्य डायरेक्टर्स की भी तलाश

पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर कंपनी के दस्तावेजों, खातों और निवेशकों की सूची की जांच में जुटी है। इससे यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोगों से, कितनी राशि ठगी गई है। साथ ही कंपनी के अन्य डायरेक्टरों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सतना में चिटफंड कंपनी ने 100 लोगों से की 60 लाख की ठगी, डायरेक्टर छतरपुर से गिरफ्तार

Satna, MP

आरोपी हरिशंकर शुक्ला (45 वर्ष) को छतरपुर से पकड़ा गया है। वह सतना में ‘फिनसॉल स्टॉर निधि लिमिटेड’ के नाम से चिटफंड कंपनी चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 7 से 9 प्रतिशत तक के अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों से धन निवेश कराया। जब समय आने पर निवेशकों ने पैसा वापस मांगा, तो उसने कार्यालय में ताला जड़ दिया और मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया

100 लोगों से करीब 60 लाख की ठगी स्वीकार

आरोपी ने सतना के राजेंद्र नगर गली नंबर 14 में कार्यालय खोलकर स्थानीय लोगों का भरोसा जीता और निवेश के नाम पर करीब 100 खाताधारकों से 60 लाख रुपये तक की राशि इकट्ठी कर ली। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है।

टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सबसे पहले टिकुरिया टोला निवासी लवकुश पटेल सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया।

अन्य डायरेक्टर्स की भी तलाश

पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर कंपनी के दस्तावेजों, खातों और निवेशकों की सूची की जांच में जुटी है। इससे यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोगों से, कितनी राशि ठगी गई है। साथ ही कंपनी के अन्य डायरेक्टरों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-satna-chit-fund-company-arrested-60-lakhs-from-100/article-28743

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.