- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना में किशोरी ने की छोटी बहन की हत्या, गुस्से में दबाया गला
सतना में किशोरी ने की छोटी बहन की हत्या, गुस्से में दबाया गला
Satna, MP
मध्यप्रदेश के सतना जिले के कृपालपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी सात साल की छोटी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने सोमवार को किशोरी को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया।
बाजार जाने को लेकर हुआ विवाद
घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, किशोरी बाजार जा रही थी, तभी उसकी छोटी बहन भी पीछे-पीछे आ गई। बार-बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं मानी तो गुस्से में किशोरी ने उसका गला दबा दिया और शव झाड़ियों में फेंक दिया।
घर लौटकर गढ़ी झूठी कहानी
करीब तीन घंटे बाद जब किशोरी वापस लौटी तो छोटी बहन को उठाकर घर ले आई और परिजनों को बताया कि वह झाड़ियों में बेहोश मिली। परिवार उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
पुलिस ने शुरुआत में परिवार के सामने अनजान बनकर जांच की। घटनास्थल से कोई ठोस सबूत नहीं मिला। लेकिन पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को शक हुआ। पूछताछ और काउंसलिंग में किशोरी ने सच स्वीकार कर लिया।
जिद करने की आदत से परेशान थी बहन
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि छोटी बहन की जिद और शिकायत करने की आदत से वह लंबे समय से परेशान थी। उसी दिन भी बहन बार-बार साथ चलने की जिद कर रही थी, जिससे गुस्से में उसने जान ले ली।
बड़ा परिवार, गहरा सदमा
मृतका मजदूर संजय गोंड की 11 संतानों में सातवें नंबर की थी। आरोपी किशोरी पांचवें नंबर की बेटी है। परिजनों और नाना को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि बड़ी बहन ने ही अपनी सगी बहन की हत्या कर दी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए