सीहोर में भीड़ ने दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, महिला वेश में देख भड़के लोग, बच्चा उठाने का आरोप

Bhind, MP

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शुक्रवार सुबह जमुनिया मार्ग पर दो युवकों को भीड़ ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इनमें से एक युवक महिला वेशभूषा में था, जिसे देखकर लोगों को शक हुआ कि वह बच्चों को उठाने वाले गिरोह से जुड़ा है।

लोगों ने दावा किया कि दो दिन पहले इसी तरह के वेश में एक युवक ने बच्चा उठाया था और फिर पैसे लेकर छोड़ा। उसी संदेह में इन दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया गया और लात-घूंसे बरसाए गए।

भीड़ के सामने हाथ जोड़ते रहे युवक

पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, बार-बार खुद को निर्दोष बताते हुए कहने लगे कि वे बहरूपिए हैं और भीख मांगकर अपना पेट पालते हैं। बावजूद इसके, भीड़ ने उनकी एक न सुनी और लगातार थप्पड़ और घूंसे मारती रही। कुछ लोग उन्हें मोबाइल पर वीडियो भी बनाते रहे।

पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रही पिटाई

मौके पर पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना उग्र था कि पुलिस की मौजूदगी में भी युवक पिटते रहे। मंडी थाना प्रभारी माया सिंह के अनुसार, दोनों युवक चांदबढ़ और पंखनी गांव के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भगवान (35) और कमलनाथ बताया है। वे खुद को कलाकार और बहरूपिया बताते हैं।

बच्चा उठाने के आरोप ने बढ़ाया संदेह

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भी इसी इलाके में महिला के भेष में एक युवक ने जबरन एक बच्चे को गोद में उठा लिया था और 4 हजार रुपए लेकर उसे वापस किया गया था। आज जब फिर उसी जैसे वेश में युवक दिखा, तो लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

पुरानी घटना का भी वीडियो वायरल

इससे पहले भी सीहोर के बुगली वाली गांव में दो युवकों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर पीटने और जबरन गोबर खिलाने का वीडियो सामने आया था। वह मामला भी संदेह के आधार पर हुआ था, जिसमें किसी ठोस सबूत के बिना युवकों के साथ क्रूरता की गई थी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई: पुलिस

एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं और भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीहोर में भीड़ ने दो युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, महिला वेश में देख भड़के लोग, बच्चा उठाने का आरोप

Bhind, MP

लोगों ने दावा किया कि दो दिन पहले इसी तरह के वेश में एक युवक ने बच्चा उठाया था और फिर पैसे लेकर छोड़ा। उसी संदेह में इन दोनों को पकड़कर खंभे से बांध दिया गया और लात-घूंसे बरसाए गए।

भीड़ के सामने हाथ जोड़ते रहे युवक

पीड़ित युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे, बार-बार खुद को निर्दोष बताते हुए कहने लगे कि वे बहरूपिए हैं और भीख मांगकर अपना पेट पालते हैं। बावजूद इसके, भीड़ ने उनकी एक न सुनी और लगातार थप्पड़ और घूंसे मारती रही। कुछ लोग उन्हें मोबाइल पर वीडियो भी बनाते रहे।

पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रही पिटाई

मौके पर पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना उग्र था कि पुलिस की मौजूदगी में भी युवक पिटते रहे। मंडी थाना प्रभारी माया सिंह के अनुसार, दोनों युवक चांदबढ़ और पंखनी गांव के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भगवान (35) और कमलनाथ बताया है। वे खुद को कलाकार और बहरूपिया बताते हैं।

बच्चा उठाने के आरोप ने बढ़ाया संदेह

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन पहले भी इसी इलाके में महिला के भेष में एक युवक ने जबरन एक बच्चे को गोद में उठा लिया था और 4 हजार रुपए लेकर उसे वापस किया गया था। आज जब फिर उसी जैसे वेश में युवक दिखा, तो लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

पुरानी घटना का भी वीडियो वायरल

इससे पहले भी सीहोर के बुगली वाली गांव में दो युवकों को महिलाओं के कपड़े पहनाकर पीटने और जबरन गोबर खिलाने का वीडियो सामने आया था। वह मामला भी संदेह के आधार पर हुआ था, जिसमें किसी ठोस सबूत के बिना युवकों के साथ क्रूरता की गई थी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई: पुलिस

एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं और भीड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-sehore-the-mob-tied-two-youths-with-a-pillar/article-25703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.