- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हरदा में लोकायुक्त का तगड़ा एक्शन, 40 हजार की घूस लेते धराई महिला अधिकारी
हरदा में लोकायुक्त का तगड़ा एक्शन, 40 हजार की घूस लेते धराई महिला अधिकारी
Shivni, MP
जिले में एक बार फिर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. खाद्य आपूर्ति विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने ₹40,000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है. आरोप है कि अधिकारी ज्योति पटले ने खाद्यान्न रिकॉर्ड में सुधार करने और धान खरीदी केंद्र के नाम पर रिश्वत की मांग की थी. मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को रिश्वत लेते उन्हें पकड़ा है.
यह है पूरा मामला
दरअसल, कारीरात गांव निवासी संत कुमार कनोजिया की पत्नी सीमा का आदर्श स्व सहायता समूह चलता है. जिसके जरिए धान खरीदी का संचालन किया गया था. उनकी राशन की दुकान है, जिसका निरीक्षण करने के लिए सिवनी में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले गई थीं. इस दौरान उन्होंने राशन की दुकान की कमी पूर्ति करने और धान खरीदी में 50 पैसे प्रति क्विंटल के हिसाब से 43 हजार रुपए की मांग की थी.
रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार
आवेदक संत कुमार कनोजिया ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त में की. जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर पैसों के साथ एक शख्स को अधिकारी के पास भेजा. अधिकारी ज्योति पटले ने सेल्समैन कैलाश सनोडिया को पैसे लेने के लिए कहा, जैसे ही हाथ में पैसे लिए लोकायुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि "जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय सिवनी में कार्रवाई हुई है."
हरदा में बस को कंडम घोषित करने के लिए मांगी रिश्वत
हरदा आरटीओ कार्यालय में पदस्थ बाबू को ईओडब्ल्यू की टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता प्रदीप राठौर व सुरेन्द्र तनवानी ने आरोप लगाया है कि आरटीओ में पदस्थ बाबू ने बस को कंडम घोषित करवाने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. गिरफ्तार बाबू के पास से 1 लाख रुपए नकद मिले हैं, जिनके बारे उनसे पूछताछ की जा रही है.
गिरफ्तार आरटीओ के बाबू से पूछताछ जारी
ईओडब्ल्यू के डीएसपी डीके सिंह ने बताया, "शिकायतकर्ता भोपाल निवासी सुरेन्द्र तनवानी की बस को प्रदीप राठौर हरदा में संचालित करता है. बस को 15 साल से अधिक समय हो जाने के कारण उसे कंडम घोषित करवाने के लिए आरटीओ कार्यालय में पदस्थ बाबू सज्जन सिंह घसोरिया द्वारा 50 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की गई थी. जिसकी प्रदीप राठौर और सुरेंद्र तनवानी ने ईओडब्ल्यू से शिकायत की. जिस पर कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू की 15 सदस्य वाली टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत देते हुए बाबू सज्जन सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए