शहडोल में झमाझम बरसे बदरा, आबोहवा में घुली ठंडक, किसानों के चेहरे मुरझाए

Sahdol, MP

शहडोल में शुक्रवार को झमाझम बारिश का दौर देखने मिला. बारिश के चलते किसानों की मुसीबत बढ़ गई है.

मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है. पिछले दो-तीन दिन से शहडोल संभाग में भी मौसम ने करवट बदली है. बीते गुरुवार को भी और पिछले दो दिन से छुटपुट बारिश का दौर जारी है. इस बदले हुए मौसम ने अब किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है.

मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश

शुक्रवार का दिन है और सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, ठंडी हवाएं चलती रहीं, सुबह भी छुटपुट बारिश देखने को मिली. हालांकि हल्की बूंदाबांदी ही हुई थी, लेकिन दिन भर घने बादल छाए रहे और शाम को लगभग 4 बजते ही झमाझम बरसात भी देखने को मिली. थोड़ी तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक देखने को मिली. कहीं-कहीं पर बहुत बड़े नहीं बहुत छोटे ही सही, लेकिन ओले भी गिरे हैं.

बारिश का यह दौर पिछले तीन दिनों से बना हुआ है. बीते बुधवार को शाम को तेज हवाएं लपक गरज के साथ हल्की बारिश हुई थी. गुरुवार को भी शाम में हल्की बारिश और लपक गरज के साथ तेज हवाएं चली थी. आज फिर से वही मौसम का हाल सुबह से ही देखने को मिल रहा है.

Shahdol farmers crops damaged
शहडोल में बरसे बदरा 
 
किसानों की बढ़ी चिंता

इस बदले हुए मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. किसान सुजीत श्रीवास्तव बताते हैं "उनकी गेहूं की फसल पककर तैयार है, वो इंतजार कर रहे हैं कि मौसम खुले और अपनी फसल की कटाई करवाएं, लेकिन मौसम विभाग ने जो सूचना जारी की है. उसमें बारिश के साथ ओले की भी संभावना जताई है. हालांकि अभी ओला गिरा नहीं है, लेकिन अगर ओला गिरेगा तो फसलों का नुकसान होगा. ज्यादा दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहा तो जो पकी हुई फसल है, उसमें कटाई में देरी होगी.

जिससे फसल नुकसान का खतरा बना रहेगा. इसके अलावा इस बदले मौसम की वजह से मसूर, सरसों जैसी फसलें जो पक चुकी हैं. उनको भी नुकसान हो सकता है. अब किसान इस मौसम के खुलने का इंतजार कर रहा है, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से मौसम खुलने की जगह पर लगातार बिगड़ता ही जा रहा है, जिससे किसान और चिंतित हो गया है."

फसल को कैसा नुकसान ?

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह बताते हैं कि "पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य प्रदेश में एक द्रोणिका बन रही है. जिसमें बारिश और ओले की संभावना जताई गई है. जाहिर सी बात है अगर ओले गिरेंगे तो नुकसान होगा ही, उसमें फिर कोई कुछ नहीं कर सकता है, हालांकि ओला एक पट्टी बनाकर चलता है. एक पट्टी में ही गिरता है, फसलों को लेकर सावधानी हम यह कर सकते हैं कि अगर आपकी फसल पककर तैयार है.

Shahdol farmers crops damaged
शहडोल में किसानों की बढ़ी चिंता 
 
मौसम खराब है आपके पास फसल को रखने की कोई अच्छी जगह है, छांव है तो आप फसल को जल्द से जल्द काटकर छायादार स्थान पर रखें. खासकर सरसों और मसूर जैसे फसलों को तो जरूर व्यवस्था बनाएं, क्योंकि इसमें नुकसान की ज्यादा संभावना होती है. अगर फसल कट गई है, तो उसे ढकने की व्यवस्था करें, मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक-दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है, जो किसानों के लिए चिंता की बात है.

महुआ की फसल को ज्यादा नुकसान

कृषि वैज्ञानिक डॉ मृगेंद्र सिंह बताते हैं कि "अभी जो मौसम चल रहा है, घने बादल छाए हैं लपक गरज के साथ हवाएं चल रही है. बारिश भी हो जा रही है, यह जो महुआ की फसल की शुरुआत हुई है. महुआ के फूल गिर रहे हैं, उसके लिए बहुत ही नुकसानदायक है. सब्जियों की फसल की बात करें तो अगर ओला गिरेगा तो सब्जियों के फसल का तो नुकसान होगा. इससे सब्जियों पर ह्यूमिडिटी बढ़ेगी, जिससे रस चूसक कीट बढ़ेंगे कीट व्याधि का प्रकोप ज्यादा पड़ेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में झमाझम बरसे बदरा, आबोहवा में घुली ठंडक, किसानों के चेहरे मुरझाए

Sahdol, MP

मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है. पिछले दो-तीन दिन से शहडोल संभाग में भी मौसम ने करवट बदली है. बीते गुरुवार को भी और पिछले दो दिन से छुटपुट बारिश का दौर जारी है. इस बदले हुए मौसम ने अब किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है.

मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश

शुक्रवार का दिन है और सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, ठंडी हवाएं चलती रहीं, सुबह भी छुटपुट बारिश देखने को मिली. हालांकि हल्की बूंदाबांदी ही हुई थी, लेकिन दिन भर घने बादल छाए रहे और शाम को लगभग 4 बजते ही झमाझम बरसात भी देखने को मिली. थोड़ी तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक देखने को मिली. कहीं-कहीं पर बहुत बड़े नहीं बहुत छोटे ही सही, लेकिन ओले भी गिरे हैं.

बारिश का यह दौर पिछले तीन दिनों से बना हुआ है. बीते बुधवार को शाम को तेज हवाएं लपक गरज के साथ हल्की बारिश हुई थी. गुरुवार को भी शाम में हल्की बारिश और लपक गरज के साथ तेज हवाएं चली थी. आज फिर से वही मौसम का हाल सुबह से ही देखने को मिल रहा है.

Shahdol farmers crops damaged
शहडोल में बरसे बदरा 
 
किसानों की बढ़ी चिंता

इस बदले हुए मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. किसान सुजीत श्रीवास्तव बताते हैं "उनकी गेहूं की फसल पककर तैयार है, वो इंतजार कर रहे हैं कि मौसम खुले और अपनी फसल की कटाई करवाएं, लेकिन मौसम विभाग ने जो सूचना जारी की है. उसमें बारिश के साथ ओले की भी संभावना जताई है. हालांकि अभी ओला गिरा नहीं है, लेकिन अगर ओला गिरेगा तो फसलों का नुकसान होगा. ज्यादा दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहा तो जो पकी हुई फसल है, उसमें कटाई में देरी होगी.

जिससे फसल नुकसान का खतरा बना रहेगा. इसके अलावा इस बदले मौसम की वजह से मसूर, सरसों जैसी फसलें जो पक चुकी हैं. उनको भी नुकसान हो सकता है. अब किसान इस मौसम के खुलने का इंतजार कर रहा है, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से मौसम खुलने की जगह पर लगातार बिगड़ता ही जा रहा है, जिससे किसान और चिंतित हो गया है."

फसल को कैसा नुकसान ?

कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर मृगेंद्र सिंह बताते हैं कि "पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य प्रदेश में एक द्रोणिका बन रही है. जिसमें बारिश और ओले की संभावना जताई गई है. जाहिर सी बात है अगर ओले गिरेंगे तो नुकसान होगा ही, उसमें फिर कोई कुछ नहीं कर सकता है, हालांकि ओला एक पट्टी बनाकर चलता है. एक पट्टी में ही गिरता है, फसलों को लेकर सावधानी हम यह कर सकते हैं कि अगर आपकी फसल पककर तैयार है.

Shahdol farmers crops damaged
शहडोल में किसानों की बढ़ी चिंता 
 
मौसम खराब है आपके पास फसल को रखने की कोई अच्छी जगह है, छांव है तो आप फसल को जल्द से जल्द काटकर छायादार स्थान पर रखें. खासकर सरसों और मसूर जैसे फसलों को तो जरूर व्यवस्था बनाएं, क्योंकि इसमें नुकसान की ज्यादा संभावना होती है. अगर फसल कट गई है, तो उसे ढकने की व्यवस्था करें, मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक-दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है, जो किसानों के लिए चिंता की बात है.

महुआ की फसल को ज्यादा नुकसान

कृषि वैज्ञानिक डॉ मृगेंद्र सिंह बताते हैं कि "अभी जो मौसम चल रहा है, घने बादल छाए हैं लपक गरज के साथ हवाएं चल रही है. बारिश भी हो जा रही है, यह जो महुआ की फसल की शुरुआत हुई है. महुआ के फूल गिर रहे हैं, उसके लिए बहुत ही नुकसानदायक है. सब्जियों की फसल की बात करें तो अगर ओला गिरेगा तो सब्जियों के फसल का तो नुकसान होगा. इससे सब्जियों पर ह्यूमिडिटी बढ़ेगी, जिससे रस चूसक कीट बढ़ेंगे कीट व्याधि का प्रकोप ज्यादा पड़ेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-shahdol-the-faces-of-the-farmers-wilted-the-coolness/article-14907

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.