- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शाजापुर में नाबालिग की डैम में डूबने से मौत: दोस्तों के साथ नहाने गया था कालीसिंध नदी, गहरे पानी में...
शाजापुर में नाबालिग की डैम में डूबने से मौत: दोस्तों के साथ नहाने गया था कालीसिंध नदी, गहरे पानी में फंसा विशाल
Shajapur,MP
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कबूलपुरा गांव में गुरुवार शाम कालीसिंध नदी पर बने डैम में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान विशाल पिता बलवान सिंह के रूप में हुई है, जो अपने चार दोस्तों के साथ नहाने गया था। तीन साथी तो सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन विशाल गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
अंधेरा पड़ते ही रोका गया सर्च अभियान
घटना की सूचना मिलते ही उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव व सुनेरा थाना प्रभारी भरत किरार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए बुलाया। देर शाम तक सर्च किया गया लेकिन अंधेरा बढ़ जाने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा।
शुक्रवार सुबह मिला शव
अगले दिन शुक्रवार को सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने करीब दोपहर 3 बजे युवक का शव डैम के गहरे हिस्से से बरामद किया। शव को जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
उकावता चौकी प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि इस दुखद घटना में मर्ग कायम कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल यह एक दुर्घटना मानी जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए