- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शाजापुर मंडी में किसानों का हंगामा: जगह की कमी से प्याज खराब, मजबूरी में बेचना पड़ा सस्ते दामों पर
शाजापुर मंडी में किसानों का हंगामा: जगह की कमी से प्याज खराब, मजबूरी में बेचना पड़ा सस्ते दामों पर
Shajapur,MP
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शाजापुर कृषि उपज मंडी में अव्यवस्था से परेशान किसानों ने मंडी गेट के बाहर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
किसानों का कहना है कि मंडी में जगह की कमी और बारिश के कारण उनकी प्याज भीगकर खराब हो रही है। इस स्थिति का फायदा उठाकर व्यापारी बेहद कम दाम में प्याज खरीद रहे हैं।
किसानों ने बताया कि प्रतिदिन आलू-प्याज की भारी मात्रा मंडी में पहुंच रही है, लेकिन पर्याप्त जगह न होने से उन्हें अपने वाहन मंडी के बाहर ही खड़े करने पड़ते हैं। लगातार बारिश से प्याज भीग गया, जिसकी वजह से नुकसान झेलना पड़ा। किसानों ने अधिकारियों से मदद की मांग की, लेकिन समय पर कोई नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए किसानों ने हाईवे जाम कर दिया।
किसान बृजेश पाटीदार ने कहा कि मंडी में न तो तौल की सही व्यवस्था है और न ही समय पर नीलामी होती है। किसानों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। इस बीच मौके पर एसडीओपी, तहसीलदार और कोतवाली थाना प्रभारी पहुंचे। नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम ने किसानों से बातचीत कर जाम खत्म करवाया।
मंडी प्रशासन का आश्वासन
मंडी सचिव भगवान सिंह परिहार ने बताया कि प्रतिदिन 15 से 20 हजार क्विंटल प्याज की आवक हो रही है। किसानों की मांग के अनुसार नीलामी प्रक्रिया सुचारु की जाएगी और मंडी के गेट अब जल्दी खोले जाएंगे, जिससे किसानों को परेशानी न हो।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए