- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- श्योपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत: खेत में घायल मिला, गर्दन पर थे गहरे जख्म; परिजनों ने जताई...
श्योपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत: खेत में घायल मिला, गर्दन पर थे गहरे जख्म; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sheopur, MP
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मूंडला में रविवार को एक युवक संदिग्ध हालत में खेत में घायल अवस्था में मिला, जिसकी बाद में मौत हो गई।
मृतक की पहचान भोजराज बैरवा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। गर्दन पर गहरे जख्म के निशान मिलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोजराज रविवार सुबह अपने चाचा के साथ खेत में काम करने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद वे पास के ही एक खेत में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। गर्दन पर गहरी चोट थी और वे बोलने की स्थिति में नहीं थे।
जिला अस्पताल में तोड़ा दम
परिजन उन्हें तत्काल बड़ौदा अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान भोजराज की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
बड़ौदा थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और पुलिस हत्या की संभावना से इनकार नहीं कर रही। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए