शिवपुरी में अवैध रेत से भरी ट्रॉली पलटी: मजदूर की दबकर मौत, परिजनों ने लगाए जबरदस्ती चलवाने के आरोप

Shivpuri, MP

शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में शुक्रवार रात अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 25 वर्षीय मजदूर जितेंद्र कुशवाह की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा झंडी बहादुरा गांव के पास रात करीब 8 बजे हुआ।

 जबरन ट्रैक्टर चलवाने का आरोप

मृतक के भाई विनोद कुशवाह ने बताया कि जितेंद्र को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। शुक्रवार सुबह तिलातिली गांव निवासी गुरुदयाल कुशवाह उसे मजदूरी के बहाने घर से ले गया। देर रात जानकारी मिली कि ट्रॉली पलट गई और जितेंद्र डेढ़ घंटे तक वाहन के नीचे दबा रहा। परिजनों का आरोप है कि उससे जबरदस्ती ट्रैक्टर चलवाया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मौके पर पहुंची इंदार थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली दादूखेड़ी गांव निवासी कृष्णभान यादव की बताई जा रही है, जिससे रेत का अवैध परिवहन हो रहा था।

सिंध नदी से जारी अवैध खनन

यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब कोलारस क्षेत्र में सिंध नदी से लगातार अवैध रेत खनन हो रहा है। रात के समय बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत ढोई जाती है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन कार्रवाई सीमित ही दिखती है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है और विवेचना पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में अवैध रेत से भरी ट्रॉली पलटी: मजदूर की दबकर मौत, परिजनों ने लगाए जबरदस्ती चलवाने के आरोप

Shivpuri, MP

 जबरन ट्रैक्टर चलवाने का आरोप

मृतक के भाई विनोद कुशवाह ने बताया कि जितेंद्र को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। शुक्रवार सुबह तिलातिली गांव निवासी गुरुदयाल कुशवाह उसे मजदूरी के बहाने घर से ले गया। देर रात जानकारी मिली कि ट्रॉली पलट गई और जितेंद्र डेढ़ घंटे तक वाहन के नीचे दबा रहा। परिजनों का आरोप है कि उससे जबरदस्ती ट्रैक्टर चलवाया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मौके पर पहुंची इंदार थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली दादूखेड़ी गांव निवासी कृष्णभान यादव की बताई जा रही है, जिससे रेत का अवैध परिवहन हो रहा था।

सिंध नदी से जारी अवैध खनन

यह हादसा ऐसे समय हुआ है, जब कोलारस क्षेत्र में सिंध नदी से लगातार अवैध रेत खनन हो रहा है। रात के समय बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत ढोई जाती है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन कार्रवाई सीमित ही दिखती है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है और विवेचना पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-shivpuri-a-trolley-filled-with-illegal-sand-overturned-the/article-31933

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.