- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी में पति ने हत्या कर पत्नी को कुएं में फेंका, झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई
शिवपुरी में पति ने हत्या कर पत्नी को कुएं में फेंका, झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई
Shivpuri, MP
शिवपुरी जिले के लक्ष्मीपुरा गांव में गुरुवार को पुलिस ने कुएं से एक महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान मोनो आदिवासी के रूप में हुई।
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति भरत आदिवासी ने की थी। आरोपी ने शव को कुएं में फेंकने के बाद झूठी गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
घटना का विवरण
पोहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। टीआई नरेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार, आरोपी भरत आदिवासी नशे का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। 14 अगस्त की रात विवाद के दौरान आरोपी ने मोनो को धक्का दे दिया, जिससे वह पत्थर की पटिया पर गिरकर अचेत हो गई।
हत्या और झूठी रिपोर्ट
भरत ने मृत समझकर मोनो का शव रात के अंधेरे में कंधे पर उठाकर पास के कुएं में फेंक दिया। इसके बाद उसने पुलिस में झूठी गुमशुदगी दर्ज कराई।
गिरफ्तारी और कबूलनामा
21 अगस्त की शाम पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मीपुरा के कुएं में महिला का शव तैर रहा है। मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए