शिवपुरी में अमरूद की बिल्टी दिखा रहा था ट्रक ड्राइवर, वन विभाग ने दरवाजा खोला तो चौंक गई

Shivpuri,MP

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अंतरराज्यीय लड़की तस्करी के गिरोह को वन विभाग की टीम ने दबोचा है। पुलिस ने जब ट्रक को रोका तो ड्राइवर ने अमरूद के लड़की की बिल्टी दिखाई। जब ट्रक चेक किया गया तो अंदर का नजारा देख कर वन विभाग की टीम हैरान रह गई।

जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा है। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तस्कर अमरूद की बिल्टी दिखाकर खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को राजस्थान से पंजाब ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वन विभाग ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह एक अंतर्राज्यीय खैर कटाई और तस्करी गिरोह है, जो राजस्थान से खैर की लकड़ी काटकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करता है। वन मंडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने एक आयशर ट्रक यूपी 11 सीटी 5711 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा। इसमें अवैध लकड़ी भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने ट्रक की घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा।

ट्रक में भरी थी खैर की लकड़ी

जब ट्रक में अमरूद के नाम पर भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी भरी हुई थी। ट्रक ड्राइवर साजिद अली ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है। ट्रक में अमरूद लादकर पंजाब के राजपुरा ले जा रहा था। उसने मौके पर अमरूद की बिल्टी भी दिखाई, लेकिन जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो दोनों तरफ प्लास्टिक के खाली क्रेट लगे हुए मिले और उनके बीच में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी छुपाकर रखी गई थी।

एमपी और राजस्थान की टीम ने की कार्रवाई

पूछताछ में उसने बताया कि यह लकड़ी मनोहर थाना, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के नौशाद अली की आरामशीन से भरी गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने झालावाड़ के वन विभाग से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने झालावाड़ जिले के मनोहर थाना में नौशाद अली की आरा मशीन पर छापा मारा। वहां बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी, लकड़ी के छिलके और अन्य प्रजातियों की लकड़ी अवैध रूप से रखी हुई पाई। वन विभाग ने आरामशीन को सील कर दिया और लकड़ी को जब्त कर लिया।

वन विभाग ने दर्ज किया मामला

वन विभाग ने ट्रक चालक साजिद अली और उसके साथी शौर्यवीर विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927, मध्यप्रदेश अभिवहन नियम 2000, लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 और जैव विविधता अधिनियम 2002 के तहत मामला दर्ज किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2025 By दैनिक जागरण

शिवपुरी में अमरूद की बिल्टी दिखा रहा था ट्रक ड्राइवर, वन विभाग ने दरवाजा खोला तो चौंक गई

Shivpuri,MP

जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा है। टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तस्कर अमरूद की बिल्टी दिखाकर खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को राजस्थान से पंजाब ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वन विभाग ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह एक अंतर्राज्यीय खैर कटाई और तस्करी गिरोह है, जो राजस्थान से खैर की लकड़ी काटकर दूसरे राज्यों में सप्लाई करता है। वन मंडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने एक आयशर ट्रक यूपी 11 सीटी 5711 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा। इसमें अवैध लकड़ी भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने ट्रक की घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा।

ट्रक में भरी थी खैर की लकड़ी

जब ट्रक में अमरूद के नाम पर भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी भरी हुई थी। ट्रक ड्राइवर साजिद अली ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है। ट्रक में अमरूद लादकर पंजाब के राजपुरा ले जा रहा था। उसने मौके पर अमरूद की बिल्टी भी दिखाई, लेकिन जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो दोनों तरफ प्लास्टिक के खाली क्रेट लगे हुए मिले और उनके बीच में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी छुपाकर रखी गई थी।

एमपी और राजस्थान की टीम ने की कार्रवाई

पूछताछ में उसने बताया कि यह लकड़ी मनोहर थाना, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के नौशाद अली की आरामशीन से भरी गई थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने झालावाड़ के वन विभाग से संपर्क किया और संयुक्त कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने झालावाड़ जिले के मनोहर थाना में नौशाद अली की आरा मशीन पर छापा मारा। वहां बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी, लकड़ी के छिलके और अन्य प्रजातियों की लकड़ी अवैध रूप से रखी हुई पाई। वन विभाग ने आरामशीन को सील कर दिया और लकड़ी को जब्त कर लिया।

वन विभाग ने दर्ज किया मामला

वन विभाग ने ट्रक चालक साजिद अली और उसके साथी शौर्यवीर विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927, मध्यप्रदेश अभिवहन नियम 2000, लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 और जैव विविधता अधिनियम 2002 के तहत मामला दर्ज किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-shivpuri-the-truck-driver-was-showing-guava-bilti-and/article-7104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.