- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिंगरौली में मानव मांस खाने वाले भालू की मौत, टीचर और चरवाहे पर किया था हमला
सिंगरौली में मानव मांस खाने वाले भालू की मौत, टीचर और चरवाहे पर किया था हमला
Singrauli, MP
जिले के खनुआ जंगल में दो लोगों की जान लेने वाले भालू की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने भालू का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया।
Vयह वही मादा भालू थी जिसने 16 सितंबर को तीन ग्रामीणों पर हमला किया था।
वन विभाग के एसडीओ एन.के. त्रिपाठी ने बताया कि भालू का शव घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर मिला। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि भालू ने मानव मांस खाने के बाद शरीर में रिएक्शन के कारण दम तोड़ दिया। भालू के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
हमला और मौत
16 सितंबर की घटना में भालू ने सबसे पहले अकेले जा रहे शिक्षक गणेश बैस पर हमला किया। इसके बाद बकरी चराने आए शिवकुमार पटेल और हीरा अगरिया पर भी हमला किया। हमले में हीरा अगरिया और गणेश बैस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि जंगल की तरफ अकेले न जाएं और साथ में शोर करने वाली वस्तुएं या लाठी-डंडे अवश्य रखें, ताकि भालू से सामना होने पर बचाव किया जा सके।
पिछली घटनाओं का संदर्भ
दो महीने पहले सीधी जिले में भालू के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हुई थी। इसी प्रकार, उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भी तीन महीने पहले बाघिन के हमले में एक महिला की मौत हुई थी। वन विभाग ने इन घटनाओं के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए