सिंगरौली में कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक सवार दूध विक्रेता को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Singrauli, MP

सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोना-माड़ा मार्ग पर सोमवार सुबह कोयले से भरे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल सवार दूध विक्रेता को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और उन्होंने शव के साथ सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

दूध बेचने जा रहे थे पन्नेलाल पाल

मृतक की पहचान चाचर गांव निवासी पन्नेलाल पाल के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह दूध लेकर बैढ़न शहर की ओर जा रहे थे। तभी परसोना गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पन्नेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

कोयला खदान से अदानी पावर प्लांट जा रहा था ट्रेलर

थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि ट्रेलर एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की खदान से अदानी पावर प्लांट की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई और मुआवजे की मांग

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर एकत्र हो गए और रोड पर ट्रक खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ट्रेलर चालक और मालिक पर गंभीर धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी दी जाए।

परसोना-माड़ा मार्ग अब भी बंद

चक्काजाम के चलते परसोना से माड़ा और सरई जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है। यातायात प्रभावित है और पुलिस बल मौके पर तैनात है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है।

प्रशासन के सामने जिम्मेदारी

यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है। प्रशासन पर अब दबाव है कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ खनन क्षेत्रों के परिवहन सिस्टम को दुरुस्त करे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक सवार दूध विक्रेता को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Singrauli, MP

दूध बेचने जा रहे थे पन्नेलाल पाल

मृतक की पहचान चाचर गांव निवासी पन्नेलाल पाल के रूप में हुई है, जो प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह दूध लेकर बैढ़न शहर की ओर जा रहे थे। तभी परसोना गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पन्नेलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

कोयला खदान से अदानी पावर प्लांट जा रहा था ट्रेलर

थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि ट्रेलर एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की खदान से अदानी पावर प्लांट की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई और मुआवजे की मांग

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर एकत्र हो गए और रोड पर ट्रक खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ट्रेलर चालक और मालिक पर गंभीर धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही कंपनी की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी दी जाए।

परसोना-माड़ा मार्ग अब भी बंद

चक्काजाम के चलते परसोना से माड़ा और सरई जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है। यातायात प्रभावित है और पुलिस बल मौके पर तैनात है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास जारी है।

प्रशासन के सामने जिम्मेदारी

यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करता है। प्रशासन पर अब दबाव है कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ खनन क्षेत्रों के परिवहन सिस्टम को दुरुस्त करे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-singrauli-a-coal-filled-trailer-crushed-the-bike-rider/article-25265

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.