सिंगरौली में भालू का हमला: टीचर समेत दो की मौत, घायल अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहा

Singrauli, MP

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में खनुआ गांव के जंगलों में 16 सितंबर को हुए भालू हमले की दहशत अब भी लोगों के बीच बनी हुई है।

 इस हमले में अतिथि शिक्षक गणेश बैस और ग्रामीण हीरा अगरिया की मौत हो गई थी, जबकि तीसरा शख्स शिवकुमार पटेल गंभीर रूप से घायल है। घटना के पांच दिन बाद भी वह बैढ़न के एक निजी अस्पताल में भर्ती है और बोलने की स्थिति में नहीं है।

हादसे का दिन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश बैस जंगल से गुजर रहे थे, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए हीरा अगरिया पर भी भालू टूट पड़ा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ मौजूद शिवकुमार पटेल पर भी हमला हुआ, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन महिलाएं किसी तरह पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचा सकीं।

घायल की मां की व्यथा

अस्पताल में बैठे घायल शिवकुमार की बुजुर्ग मां रिहुल देवी रोते हुए कहती हैं, “भालू ने मेरे बेटे के सिर पर पंजा मारा और जबड़े में उसका हाथ दबा लिया। जान तो बच गई, लेकिन अब हालत बहुत खराब है। वो मोबाइल तक नहीं पकड़ पा रहा। पता नहीं ठीक होगा या नहीं।”

“भालू पेट भरने के बाद सुस्ता रहा था”

ग्रामीणों का मानना है कि भालू ने पहले ही गणेश बैस को मारकर उनका कुछ हिस्सा खा लिया था और झाड़ियों में सुस्ता रहा था। आहट मिलने पर उसने बाकी लोगों पर हमला कर दिया।

टीचर के घर पसरा सन्नाटा

मृतक अतिथि शिक्षक गणेश बैस के घर मातम पसरा हुआ है। उनके भाई बताते हैं कि गणेश को जंगल में जाना पसंद था। वे अक्सर पहाड़ियों और हरियाली में समय बिताते थे। उनके परिवार की आजीविका सिर्फ उन्हीं पर निर्भर थी। गणेश अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गए हैं, जिनकी पढ़ाई अभी जारी है।

मृतक हीरा अगरिया का परिवार बेसहारा

दूसरे मृतक हीरा अगरिया के बेटे श्रीमान कहते हैं, “पिताजी जंगल गए थे, सोचा नहीं था कि वे कभी लौटकर नहीं आएंगे। घर में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा।” वन विभाग ने फिलहाल 20-20 हजार की तत्काल राहत राशि दी है, जबकि मुआवजे के तौर पर 8 लाख रुपए देने का प्रावधान है।

भालू की भी मौत

घटना के चार दिन बाद हमले में शामिल भालू भी मृत पाया गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संभव है उसने मानव मांस खाने के कारण बीमारी का शिकार होकर दम तोड़ा हो। असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-singrauli-two-deaths-including-a-teacher-killed-two-fighting/article-33723

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.