भोपाल-इंदौर हाईवे पर अमलाहा टोल प्लाजा में बवाल: डंडे-फावड़ों से हमला, दो घायल; एक की हालत गंभीर

Sehore, MP

भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित सीहोर जिले के अमलाहा टोल प्लाजा पर सोमवार शाम को हिंसा भड़क उठी। फ्री में टोल पार करने की कोशिश को लेकर वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। डंडे और फावड़े चले, दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को भोपाल रेफर किया गया है।

टोल से फ्री में निकलने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, कुछ वाहन मालिक टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए गाड़ी निकालना चाहते थे। टोल कर्मचारियों ने जब आपत्ति जताई तो मामला गरमा गया। गुस्साए लोगों ने टोल बूथ में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना शाम 4:40 बजे के करीब घटी।

बच्चे की आंखों के सामने हिंसा, रो पड़ा मासूम

घटना के वक्त एक टोल कर्मचारी अपने छोटे बच्चे को साथ लाया था। झगड़े और हमले के बीच वह बच्चा बुरी तरह डर गया और जोर-जोर से रोने लगा। यह दृश्य टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों को विचलित कर गया।

दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग

घायल पक्ष के युवक रोहित नाथ ने आरोप लगाया कि टोलकर्मियों द्वारा तयशुदा राशि से अधिक पैसे मांगे गए और विरोध करने पर बाउंसरों ने मारपीट की। उनका दावा है कि टोल प्रबंधन द्वारा मारपीट के सीसीटीवी फुटेज भी छिपाए जा रहे हैं।

10 से अधिक लोगों पर FIR, एक आरोपी हिरासत में

घटना के बाद टोल मैनेजमेंट की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सब इंस्पेक्टर अविनाश भोपले ने बताया कि आष्टा, हकीमाबाद और सीहोर के 10 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दूसरे पक्ष ने अब तक नहीं कराई शिकायत

फिलहाल पुलिस को केवल टोल प्रबंधन की तरफ से ही एफआईआर प्राप्त हुई है। घायल वाहन मालिकों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि पुलिस उनका भी पक्ष जानने की बात कह रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल-इंदौर हाईवे पर अमलाहा टोल प्लाजा में बवाल: डंडे-फावड़ों से हमला, दो घायल; एक की हालत गंभीर

Sehore, MP

टोल से फ्री में निकलने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, कुछ वाहन मालिक टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए गाड़ी निकालना चाहते थे। टोल कर्मचारियों ने जब आपत्ति जताई तो मामला गरमा गया। गुस्साए लोगों ने टोल बूथ में घुसकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घटना शाम 4:40 बजे के करीब घटी।

बच्चे की आंखों के सामने हिंसा, रो पड़ा मासूम

घटना के वक्त एक टोल कर्मचारी अपने छोटे बच्चे को साथ लाया था। झगड़े और हमले के बीच वह बच्चा बुरी तरह डर गया और जोर-जोर से रोने लगा। यह दृश्य टोल प्लाजा पर मौजूद लोगों को विचलित कर गया।

दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग

घायल पक्ष के युवक रोहित नाथ ने आरोप लगाया कि टोलकर्मियों द्वारा तयशुदा राशि से अधिक पैसे मांगे गए और विरोध करने पर बाउंसरों ने मारपीट की। उनका दावा है कि टोल प्रबंधन द्वारा मारपीट के सीसीटीवी फुटेज भी छिपाए जा रहे हैं।

10 से अधिक लोगों पर FIR, एक आरोपी हिरासत में

घटना के बाद टोल मैनेजमेंट की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। सब इंस्पेक्टर अविनाश भोपले ने बताया कि आष्टा, हकीमाबाद और सीहोर के 10 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दूसरे पक्ष ने अब तक नहीं कराई शिकायत

फिलहाल पुलिस को केवल टोल प्रबंधन की तरफ से ही एफआईआर प्राप्त हुई है। घायल वाहन मालिकों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि पुलिस उनका भी पक्ष जानने की बात कह रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-amlaha-toll-plaza-on-the-bhopal-indore-highway-the/article-25375

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.