विधानसभा में कुंभकरण बनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र जारी है। आज विधानसभा की कार्यवाही के पहले कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस विधायक दिनेश जैन कुंभकरण बनकर पहुंचे थे। कांग्रेस विधायक कुंभकरण के सामने बीन बजाते नजर आए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कुंभकरण से पूछा- आप जनहित के मुद्दों पर क्यों जाग नहीं रहे। अंगूठे नाटक के माध्यम से सरकार पर तमाम तरह के सवाल खड़े किए गए। लाडली बहन, भ्रष्टाचार, परिवहन घोटाला, नर्सिंग घोटाला का नाटक के माध्यम से जिक्र किया गया।

विधायकों के प्रदर्शन पर मंत्री सारंग का बयान

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि फोटो अपोर्चुनिटी के लिये विधानसभा का दुरूपयोग करना गलत है। विधानसभा में जनता की समस्याओं के बारे में चर्चा होनी चाहिये, हम चर्चा के लिए हर समय तैयार है। सरकार खुले रूप में जन समस्याओं पर विचार और चर्चा करना चाहती है, लेकिन बजट सत्र में कांग्रेस सदन में हंगामा मचाकर फोटो खिंचाने के लिये प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस तथ्यों के साथ बात करें, सरकार हर समय चर्चा के लिए तैयार है।

मंत्री करण वर्मा बोले- सरकार सोई नहीं जाग रही है

कांग्रेस के रंग पंचमी मनाने पर मंत्री सारंग ने कहा- गुट और गिरोह में बंटी कांग्रेस में अपनी कुर्सी बचाने के लिये त्यौहार मना रहे हैं। कांग्रेस द्वारा हिन्दू त्यौहार मनाना खुशी की बात, पहले हिन्दू त्योहारों से परहेज करती थी, केवल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस ने पहले ना होली मनाई ना ही दीपावली, लेकिन अब गुटबाजी के कारण मना रही है। कांग्रेस के कुंभकरण वाले प्रदर्शन पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा जनता के काम लगातार हो रहे हैं। सरकार सोई नहीं जाग रही है। किसानों को लाभ देने का हम काम कर रहे हैं। हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

विधानसभा में कुंभकरण बनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र जारी है। आज विधानसभा की कार्यवाही के पहले कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस विधायक दिनेश जैन कुंभकरण बनकर पहुंचे थे। कांग्रेस विधायक कुंभकरण के सामने बीन बजाते नजर आए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कुंभकरण से पूछा- आप जनहित के मुद्दों पर क्यों जाग नहीं रहे। अंगूठे नाटक के माध्यम से सरकार पर तमाम तरह के सवाल खड़े किए गए। लाडली बहन, भ्रष्टाचार, परिवहन घोटाला, नर्सिंग घोटाला का नाटक के माध्यम से जिक्र किया गया।

विधायकों के प्रदर्शन पर मंत्री सारंग का बयान

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन को लेकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि फोटो अपोर्चुनिटी के लिये विधानसभा का दुरूपयोग करना गलत है। विधानसभा में जनता की समस्याओं के बारे में चर्चा होनी चाहिये, हम चर्चा के लिए हर समय तैयार है। सरकार खुले रूप में जन समस्याओं पर विचार और चर्चा करना चाहती है, लेकिन बजट सत्र में कांग्रेस सदन में हंगामा मचाकर फोटो खिंचाने के लिये प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस तथ्यों के साथ बात करें, सरकार हर समय चर्चा के लिए तैयार है।

मंत्री करण वर्मा बोले- सरकार सोई नहीं जाग रही है

कांग्रेस के रंग पंचमी मनाने पर मंत्री सारंग ने कहा- गुट और गिरोह में बंटी कांग्रेस में अपनी कुर्सी बचाने के लिये त्यौहार मना रहे हैं। कांग्रेस द्वारा हिन्दू त्यौहार मनाना खुशी की बात, पहले हिन्दू त्योहारों से परहेज करती थी, केवल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस ने पहले ना होली मनाई ना ही दीपावली, लेकिन अब गुटबाजी के कारण मना रही है। कांग्रेस के कुंभकरण वाले प्रदर्शन पर मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा जनता के काम लगातार हो रहे हैं। सरकार सोई नहीं जाग रही है। किसानों को लाभ देने का हम काम कर रहे हैं। हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-assembly/article-14689

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.