- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- समापन सत्र में CM डॉ. मोहन यादव ने की गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ, 30 लाख 77 हजार करोड़ के MoU की दी...
समापन सत्र में CM डॉ. मोहन यादव ने की गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ, 30 लाख 77 हजार करोड़ के MoU की दी जानकारी
BHOPAL, MP
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतिम दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानव संग्रहालय में गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। सीएम ने कहा कि भारत अपने स्वर्णिम काल से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री जिस तरीके से मेहनत करते हैं, उसके कदम से कदम मिलाकर अमित शाह चलते हैं। हमने 1 साल पहले हमने इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की थी।
हमारा प्रयास, उद्योगपतियों को निवेश में दिक्कत न आए
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा, बाबा महाकाल की नगरी से इसकी शुरुआत की गई। पिछले 1 साल के अंदर हमने प्रदेश में निवेश के लिए एक इकोसिस्टम बनाने की कोशिश की। जब अपने प्रयास करना शुरू किया तो कई चीजों में बदलाव किया गया। हमारा यही उद्देश्य था उद्योगपति को निवेश करने में कोई दिक्कत न आए।
सीएम ने बताया- 30 लाख 77 हजार करोड़ के MOU हुए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि 300 से अधिक कंपनियां के एमडी GIS में शामिल हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आशीर्वाद से पिछले 1 साल को हमने उद्योग और रोजगार को समर्पित किया। प्रदेश में मालवा, ग्वालियर चंबल में काफी संभावना है। 300 से अधिक कंपनियां के एमडी, सीईओ शामिल हुए। 30 लाख 77 हजार करोड़ के MOU हुए हैं। इसमें 7 इंडस्ट्री कॉन्क्लेव भी शामिल हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए