भोपाल में कांग्रेस की बैठक में हंगामा: अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर मसूद-साजिद समर्थकों में भिड़ंत, लात-घूंसे चले, पुलिस पहुंची

Bhopal, MP

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक मंगलवार को उस वक्त हंगामे में बदल गई जब मध्य विधानसभा की बैठक के दौरान दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह बैठक भोपाल के ‘9 मसाला रेस्टोरेंट’ में आयोजित की गई थी, जहां कांग्रेस नेता सैयद साजिद अली अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।

बैठक के दौरान विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों और साजिद अली के समर्थकों में बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर, विधायक महेश परमार, दिलीप सिंह गुर्जर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी मौजूद थे।

साजिद अली ने अपनी दावेदारी को लेकर दी सफाई देते हुए कहा कि वे भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार हैं, लेकिन मसूद गुट को यह नागवार गुजरा। साजिद ने आरोप लगाया कि मसूद समर्थकों ने गाली-गलौज शुरू की और झगड़ा किया। हालांकि बाद में दोनों नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस की इस बैठक में हुए हंगामे को लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया। बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने लिखा, "कांग्रेस की बैठक या कुश्ती प्रतियोगिता? संगठन सृजन नहीं, संघर्ष सृजन चल रहा है।"

आरिफ मसूद का पलटवार

संबोधन के दौरान विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर गए थे, तब पार्टी कमजोर नहीं हुई थी। "हमने ग्वालियर-चंबल में भी मुकाबला किया और नौ सीटें जीतीं। कुछ लोग जो भाजपा से जुड़े रहते हैं, वे कांग्रेस को कमजोर बताने की कोशिश करते हैं। ऐसे ‘धंधेबाजों’ को पार्टी से बाहर निकालना होगा।"

उन्होंने कहा, "अब कांग्रेस पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी। जिन नेताओं ने कांग्रेस को कमजोर किया है, उन पर कार्रवाई जरूरी है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में कांग्रेस की बैठक में हंगामा: अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर मसूद-साजिद समर्थकों में भिड़ंत, लात-घूंसे चले, पुलिस पहुंची

Bhopal, MP

बैठक के दौरान विधायक आरिफ मसूद के समर्थकों और साजिद अली के समर्थकों में बहस शुरू हुई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर, विधायक महेश परमार, दिलीप सिंह गुर्जर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी मौजूद थे।

साजिद अली ने अपनी दावेदारी को लेकर दी सफाई देते हुए कहा कि वे भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार हैं, लेकिन मसूद गुट को यह नागवार गुजरा। साजिद ने आरोप लगाया कि मसूद समर्थकों ने गाली-गलौज शुरू की और झगड़ा किया। हालांकि बाद में दोनों नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा ने साधा निशाना

कांग्रेस की इस बैठक में हुए हंगामे को लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया। बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने लिखा, "कांग्रेस की बैठक या कुश्ती प्रतियोगिता? संगठन सृजन नहीं, संघर्ष सृजन चल रहा है।"

आरिफ मसूद का पलटवार

संबोधन के दौरान विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर गए थे, तब पार्टी कमजोर नहीं हुई थी। "हमने ग्वालियर-चंबल में भी मुकाबला किया और नौ सीटें जीतीं। कुछ लोग जो भाजपा से जुड़े रहते हैं, वे कांग्रेस को कमजोर बताने की कोशिश करते हैं। ऐसे ‘धंधेबाजों’ को पार्टी से बाहर निकालना होगा।"

उन्होंने कहा, "अब कांग्रेस पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी। जिन नेताओं ने कांग्रेस को कमजोर किया है, उन पर कार्रवाई जरूरी है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-congress-meeting-in-bhopal-the-police-reached-the/article-24648

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.