संविधान सत्याग्रह में गरजी कांग्रेस: अंबेडकर प्रतिमा के विरोध को लेकर BJP पर साधा निशाना

Ujjain, MP

ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त ने आरोप लगाया कि कोर्ट की मंजूरी के बावजूद भाजपा और उससे जुड़े संगठन पर्दे के पीछे से इसका विरोध कर रहे हैं। वे मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा 23 से 25 जून तक आयोजित संविधान सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

संत रविदास की समाधि से हुई शुरुआत

जीवाजीगंज ब्लॉक में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास महाराज के समाधि स्थल पर पूजन एवं पुष्प अर्पण से हुई। कार्यक्रम में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की पुनः स्थापना की अपील की गई।

महिलाओं की बड़ी भागीदारी

इस सत्याग्रह में महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं ने इसे महिलाओं की सामाजिक चेतना और संवैधानिक अधिकारों के प्रति बढ़ते जुड़ाव का संकेत बताया।

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को घेरा

शहर कांग्रेस प्रभारी अमित शर्मा ने उज्जैन में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह नगर में ही अपराध बेलगाम हैं, तो प्रदेश का क्या हाल होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सपना शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत था, और कांग्रेस इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस अवसर पर राजा चौकसे, बटुकशंकर जोशी, अनंत नारायण मीणा, महेश सोनी, रवि राय सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चुन्नीलाल धैर्या ने किया, जबकि राधेश्याम राठौर ने आभार व्यक्त किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

संविधान सत्याग्रह में गरजी कांग्रेस: अंबेडकर प्रतिमा के विरोध को लेकर BJP पर साधा निशाना

Ujjain, MP

संत रविदास की समाधि से हुई शुरुआत

जीवाजीगंज ब्लॉक में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास महाराज के समाधि स्थल पर पूजन एवं पुष्प अर्पण से हुई। कार्यक्रम में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की पुनः स्थापना की अपील की गई।

महिलाओं की बड़ी भागीदारी

इस सत्याग्रह में महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं ने इसे महिलाओं की सामाजिक चेतना और संवैधानिक अधिकारों के प्रति बढ़ते जुड़ाव का संकेत बताया।

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को घेरा

शहर कांग्रेस प्रभारी अमित शर्मा ने उज्जैन में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह नगर में ही अपराध बेलगाम हैं, तो प्रदेश का क्या हाल होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।

उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का सपना शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत था, और कांग्रेस इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

इस अवसर पर राजा चौकसे, बटुकशंकर जोशी, अनंत नारायण मीणा, महेश सोनी, रवि राय सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चुन्नीलाल धैर्या ने किया, जबकि राधेश्याम राठौर ने आभार व्यक्त किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-constitution-satyagraha-the-congress-targeted-bjp-for-opposition/article-25379

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.