मानहानि मामले में शिवराज, बीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह को हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट में आकर दर्ज कराने होंगे बयान

Jabalpur, MP

कांग्रेस सांसद विवेक तंखा की मानहानि मामले में शिवराज सिंह, बीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह को कोर्ट में जाकर दर्ज कराना होगा बयान

जबलपुर हाई कोर्ट ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की मानहानि के मुकदमे में शिवराज सिंह चौहान, बीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह की याचिका खारिज कर दी है. अब तीनों नेताओं को मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए जबलपुर आना होगा. भाजपा नेताओं ने इस मुकदमे की ट्रायल को खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन कोर्ट ने इनके खिलाफ फैसला दिया.

भाजपा नेताओं ने कहा था, विवेक तंखा की वजह से ओबीसी को नहीं मिला 28 फीसदी आरक्षण

अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका शिवराज सरकार के दौरान दायर की गई थी. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में याचिका की सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट विवेक तंखा भी मौजूद थे. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और तत्कालीन कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने भाषणों में इस बात का जिक्र किया कि विवेक तंखा की वजह से अन्य पिछड़ा वर्ग को 28% आरक्षण नहीं मिला.

इस घटनाक्रम के तुरंत बाद विवेक तंखा ने तीनों भाजपा नेताओं को माफी मांगने और अपना बयान वापस लेने के लिए कहा. लेकिन इन नेताओं ने बयान वापस नहीं लिया. लिहाजा विवेक तंखा ने इनके खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा जबलपुर की जिला अदालत में दायर कर दिया. विवेक तंखा ने इस मामले में कपिल सिब्बल को अपना वकील बनाया है और अदालत में अपने बयान दर्ज कराए हैं. शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह और बीडी शर्मा की ओर से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में बीते दिनों एक याचिका लगाई थी. जिसकी सुनवाई सितंबर में हुई थी. इसमें इन तीनों नेताओं ने इस ट्रायल को रोकने की मांग की है.

इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए शिवराज सिंह चौहान, बीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में ट्रायल को रोका नहीं जा सकता और निचली अदालत में ट्रायल जारी रहेगी. जिसकी तारीख जिला अदालत तय करेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2024 By दैनिक जागरण

मानहानि मामले में शिवराज, बीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह को हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट में आकर दर्ज कराने होंगे बयान

Jabalpur, MP

जबलपुर हाई कोर्ट ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की मानहानि के मुकदमे में शिवराज सिंह चौहान, बीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह की याचिका खारिज कर दी है. अब तीनों नेताओं को मुकदमे में बयान दर्ज कराने के लिए जबलपुर आना होगा. भाजपा नेताओं ने इस मुकदमे की ट्रायल को खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन कोर्ट ने इनके खिलाफ फैसला दिया.

भाजपा नेताओं ने कहा था, विवेक तंखा की वजह से ओबीसी को नहीं मिला 28 फीसदी आरक्षण

अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका शिवराज सरकार के दौरान दायर की गई थी. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में याचिका की सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता और सीनियर एडवोकेट विवेक तंखा भी मौजूद थे. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और तत्कालीन कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने भाषणों में इस बात का जिक्र किया कि विवेक तंखा की वजह से अन्य पिछड़ा वर्ग को 28% आरक्षण नहीं मिला.

इस घटनाक्रम के तुरंत बाद विवेक तंखा ने तीनों भाजपा नेताओं को माफी मांगने और अपना बयान वापस लेने के लिए कहा. लेकिन इन नेताओं ने बयान वापस नहीं लिया. लिहाजा विवेक तंखा ने इनके खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा जबलपुर की जिला अदालत में दायर कर दिया. विवेक तंखा ने इस मामले में कपिल सिब्बल को अपना वकील बनाया है और अदालत में अपने बयान दर्ज कराए हैं. शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह और बीडी शर्मा की ओर से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में बीते दिनों एक याचिका लगाई थी. जिसकी सुनवाई सितंबर में हुई थी. इसमें इन तीनों नेताओं ने इस ट्रायल को रोकने की मांग की है.

इस मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए शिवराज सिंह चौहान, बीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में ट्रायल को रोका नहीं जा सकता और निचली अदालत में ट्रायल जारी रहेगी. जिसकी तारीख जिला अदालत तय करेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-defamation-case-shivraj-bd-sharma-and-bhupendra-singh/article-2013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.