नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप: फाइनल में पहुंची मध्यप्रदेश की टीम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी जीत की बधाई

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। उत्तरप्रदेश के झांसी में चल रही 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में मणिपुर को 5-3 से हराकर एमपी की टीम ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को दिल से बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता का नतीजा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "यह जीत हमारे खिलाड़ियों के अथक परिश्रम और जुझारूपन का प्रतीक है। उम्मीद है कि फाइनल में भी हमारे खिलाड़ी पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ खेलकर विजयी होंगे।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस उपलब्धि से न केवल मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने वाली एक मिसाल भी बनेगी। उन्होंने टीम के कोच, सपोर्ट स्टाफ और सभी सहयोगियों को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी।

अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां एमपी की टीम एक बार फिर अपने प्रदर्शन से इतिहास रचने को तैयार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप: फाइनल में पहुंची मध्यप्रदेश की टीम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी जीत की बधाई

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। उत्तरप्रदेश के झांसी में चल रही 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष नेशनल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में मणिपुर को 5-3 से हराकर एमपी की टीम ने फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को दिल से बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता का नतीजा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "यह जीत हमारे खिलाड़ियों के अथक परिश्रम और जुझारूपन का प्रतीक है। उम्मीद है कि फाइनल में भी हमारे खिलाड़ी पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ खेलकर विजयी होंगे।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस उपलब्धि से न केवल मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने वाली एक मिसाल भी बनेगी। उन्होंने टीम के कोच, सपोर्ट स्टाफ और सभी सहयोगियों को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए बधाई दी।

अब सभी की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां एमपी की टीम एक बार फिर अपने प्रदर्शन से इतिहास रचने को तैयार है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-final-of-the-national-hockey-championship-madhya-pradesh/article-17657

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.