- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- 52 लाख की ठगी में झारखंड के दो सगे भाई गिरफ्तार: पेट्रोल-डीजल और तालाब निर्माण के नाम पर दो मामलों म...
52 लाख की ठगी में झारखंड के दो सगे भाई गिरफ्तार: पेट्रोल-डीजल और तालाब निर्माण के नाम पर दो मामलों में की धोखाधड़ी
Betul, MP
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 52 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले झारखंड के दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी—डेविड चौहान और लवकेश चौहान—ने अलग-अलग मामलों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति और तालाब-ढाबा निर्माण के नाम पर लाखों की ठगी की थी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पहला मामला: तालाब और ढाबा निर्माण के नाम पर ठगी
वन विभाग से सेवानिवृत्त 67 वर्षीय रामदयाल मासतकर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि पर तालाब और ढाबा बनवाने के लिए 17 जनवरी को डेविड और लवकेश से अनुबंध किया था। काम शुरू करने के नाम पर रामदयाल से 4.84 लाख रुपए का चेक, 5.40 लाख रुपए नकद और ₹35 हजार फोन-पे के माध्यम से वसूले गए, लेकिन काम न शुरू हुआ और न ही पैसे लौटाए गए।
दूसरा मामला: पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर 41.50 लाख की ठगी
पेट्रोल पंप संचालक उमेश नागले ने पुलिस को बताया कि आरोपी लंबे समय से उनके पंप से पेट्रोल और डीजल ले रहे थे। खुद को एसडी कंस्ट्रक्शन का संचालक बताकर दोनों भाइयों ने समय-समय पर ईंधन लिया, जिसकी कुल राशि ₹41.50 लाख तक पहुंच गई। जब बार-बार भुगतान की मांग की गई, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और अंततः पैसे नहीं लौटाए।
पुलिस की सख्ती और पूछताछ में कबूला गुनाह
कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया और उनकी टीम की सक्रियता से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार तो नहीं बनाया गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए