इंदौर: हादसे में 10वीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल; कनाड़िया इलाके में एक और सड़क दुर्घटना में मजदूर की जान गई

Indore, MP

इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक 10वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र सुबह जिम से घर लौट रहे थे, तभी एक स्कूली वैन ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद वैन चालक ने ही घायलों को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक एक छात्र की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान यश (16) के रूप में

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र का नाम यश (16) पुत्र शंकर पांचाल है, जो गुलमर्ग कॉलोनी का रहने वाला था। यश अपने दोस्त वंश के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी अंबामूलिया क्षेत्र के पास वैन ने उन्हें ओवरटेक करते हुए टक्कर मारी। हादसे में यश के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि वंश को हाथ-पैर में चोटें पहुँचीं।

इलाज के दौरान यश की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, यश एक निजी स्कूल का छात्र था। उसके पिता एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और परिवार में छोटा भाई और बहन हैं।

पुलिस जाँच में जुटी

कनाड़िया पुलिस ने बताया कि घायल वंश से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

दूसरा हादसा: बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

उसी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बिचौली मर्दाना रोड पर भी एक हादसा हुआ। यहां बोलेरो वाहन ने बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश पुत्र डोगरमल (निवासी बड़वानी) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे अजय पुत्र भागवत और शानू घायल हो गए।

तीनों को एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई। शुरुआती जाँच में सामने आया है कि तीनों मजदूरी के सिलसिले में इंदौर आए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर: हादसे में 10वीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल; कनाड़िया इलाके में एक और सड़क दुर्घटना में मजदूर की जान गई

Indore, MP

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद वैन चालक ने ही घायलों को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक एक छात्र की मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान यश (16) के रूप में

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र का नाम यश (16) पुत्र शंकर पांचाल है, जो गुलमर्ग कॉलोनी का रहने वाला था। यश अपने दोस्त वंश के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी अंबामूलिया क्षेत्र के पास वैन ने उन्हें ओवरटेक करते हुए टक्कर मारी। हादसे में यश के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि वंश को हाथ-पैर में चोटें पहुँचीं।

इलाज के दौरान यश की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, यश एक निजी स्कूल का छात्र था। उसके पिता एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं और परिवार में छोटा भाई और बहन हैं।

पुलिस जाँच में जुटी

कनाड़िया पुलिस ने बताया कि घायल वंश से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

दूसरा हादसा: बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

उसी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बिचौली मर्दाना रोड पर भी एक हादसा हुआ। यहां बोलेरो वाहन ने बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश पुत्र डोगरमल (निवासी बड़वानी) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठे अजय पुत्र भागवत और शानू घायल हो गए।

तीनों को एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई। शुरुआती जाँच में सामने आया है कि तीनों मजदूरी के सिलसिले में इंदौर आए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-indore-accident-the-death-of-a-student-of/article-31096

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.