शुरुआती रूझानों में एमपी की दोनों सीटों पर बीजेपी पीछे

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की वोट कॉउंटिंग शुरू हो गई है.

सुबह 8 बजे वोट काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलेट काउंट करने से हुई है. बुधनी और विजयपुर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. विजयपुर और बुधनी सीट के उपचुनाव में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे, जहां विजयपुर में 77.85% वोटिंग हुई तो वहीं बुधनी में 77.32% वोट डाले गए. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह के केंद्र में जाने से बुधनी सीट खाली हो गई थी. वहीं विजयपुर में कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने से उपचुनाव हो रहे हैं.

विजयपुर में 21, बुधनी में 13 राउंड में मतगणना

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल के मुताबिक विजयपुर सीट के लिए मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर है. विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 327 मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ था, यहां 21 राउंड में वोट काउंटिंग पूरी होगी. वहीं बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर में हो रही है. यहां 363 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे, जिनकी गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं. बुधनी विधानसभा सीट की वोट काउंटिंग 13 राउंड में पूरी होगी. माना जा रहा है कि बुधनी सीट के नतीजे विजयपुर विधानसभा सीट से पहले आ सकते हैं.

LIVE FEED

8:57 AM, 23 Nov 2024 

विजयपुर में पहले राउंड की गिनती पूरी

विजयपुर सीट में पहले राउंड की वोट काउंटिंग में कांग्रेस को 3297 और बीजेपी को 3020 वोट मिले हैं. कांग्रेस 277 वोट से आगे.

8:52 AM, 23 Nov 2024 

बुधनी सीट से कांग्रेस के राजकुमार पटेल आगे

पहले राउंड में बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजकुमार पटेल बीजेपी के रमाकांत भार्गव से लगभग 5600 वोटों से आगे चल रहे हैं.

8:47 AM, 23 Nov 2024 

बुधनी में ईवीएम से काउंटिंग शुरू, कांग्रेस आगे

पूर्व सीएम शिवराज सिंह के गढ़ बुधनी में कांग्रेस के राजकुमार पटेल शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं. बकतरा मतदान केंद्र की बात करें तो यहां भाजपा को 46, कांग्रेस को 981 मत मिले हैं. इसी प्रकार इसी ग्राम के दूसरे मतदान केंद्र पर भाजपा को 52 और कांग्रेस को 630 मत मिले हैं. ग्राम कोसमी से भाजपा को 60 और कांग्रेस को 204 वोट मिले हैं.

8:42 AM, 23 Nov 2024 

विजयपुर सीट से कांग्रेस आगे

विजयपुर सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है. वहीं शुरुआती रूझान में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा आगे चल रहे हैं.

8:30 AM, 23 Nov 2024 

शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे

बुधनी विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है. इसमें बीजेपी आगे चल रही है.

8:24 AM, 23 Nov 2024 

8.30 बजे से खुलेंगी ईवीएम

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में डाक मतपत्रों की गिनती पूरी. 8:30 बजे से शुरू होगी EVM से मतगणना. मतगणना के लिए 16 टेबल, 21 राउंड में होगी वोटों की गिनती.

MP ELECTION RESULTS LIVE UPDATE sheopur
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2024 By दैनिक जागरण

शुरुआती रूझानों में एमपी की दोनों सीटों पर बीजेपी पीछे

BHOPAL, MP

सुबह 8 बजे वोट काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलेट काउंट करने से हुई है. बुधनी और विजयपुर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. विजयपुर और बुधनी सीट के उपचुनाव में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे, जहां विजयपुर में 77.85% वोटिंग हुई तो वहीं बुधनी में 77.32% वोट डाले गए. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह के केंद्र में जाने से बुधनी सीट खाली हो गई थी. वहीं विजयपुर में कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने से उपचुनाव हो रहे हैं.

विजयपुर में 21, बुधनी में 13 राउंड में मतगणना

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी किशोर कुमार कन्याल के मुताबिक विजयपुर सीट के लिए मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर है. विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 327 मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ था, यहां 21 राउंड में वोट काउंटिंग पूरी होगी. वहीं बुधनी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज सीहोर में हो रही है. यहां 363 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे, जिनकी गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं. बुधनी विधानसभा सीट की वोट काउंटिंग 13 राउंड में पूरी होगी. माना जा रहा है कि बुधनी सीट के नतीजे विजयपुर विधानसभा सीट से पहले आ सकते हैं.

LIVE FEED

8:57 AM, 23 Nov 2024 

विजयपुर में पहले राउंड की गिनती पूरी

विजयपुर सीट में पहले राउंड की वोट काउंटिंग में कांग्रेस को 3297 और बीजेपी को 3020 वोट मिले हैं. कांग्रेस 277 वोट से आगे.

8:52 AM, 23 Nov 2024 

बुधनी सीट से कांग्रेस के राजकुमार पटेल आगे

पहले राउंड में बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजकुमार पटेल बीजेपी के रमाकांत भार्गव से लगभग 5600 वोटों से आगे चल रहे हैं.

8:47 AM, 23 Nov 2024 

बुधनी में ईवीएम से काउंटिंग शुरू, कांग्रेस आगे

पूर्व सीएम शिवराज सिंह के गढ़ बुधनी में कांग्रेस के राजकुमार पटेल शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं. बकतरा मतदान केंद्र की बात करें तो यहां भाजपा को 46, कांग्रेस को 981 मत मिले हैं. इसी प्रकार इसी ग्राम के दूसरे मतदान केंद्र पर भाजपा को 52 और कांग्रेस को 630 मत मिले हैं. ग्राम कोसमी से भाजपा को 60 और कांग्रेस को 204 वोट मिले हैं.

8:42 AM, 23 Nov 2024 

विजयपुर सीट से कांग्रेस आगे

विजयपुर सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है. वहीं शुरुआती रूझान में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा आगे चल रहे हैं.

8:30 AM, 23 Nov 2024 

शुरुआती रुझान में बीजेपी आगे

बुधनी विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है. इसमें बीजेपी आगे चल रही है.

8:24 AM, 23 Nov 2024 

8.30 बजे से खुलेंगी ईवीएम

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में डाक मतपत्रों की गिनती पूरी. 8:30 बजे से शुरू होगी EVM से मतगणना. मतगणना के लिए 16 टेबल, 21 राउंड में होगी वोटों की गिनती.

MP ELECTION RESULTS LIVE UPDATE sheopur
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-initial-trends-congress-is-ahead-in-budhni-vijaypur-bjp/article-3995

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.