- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मऊगंज हिंसा मामले में CM मोहन का एक्शन... दिए जांच के आदेश, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
मऊगंज हिंसा मामले में CM मोहन का एक्शन... दिए जांच के आदेश, बोले- बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश के मऊगंज में हुई हिंसा की जांच होगी. सीएम मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि इस मामले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया X पर इस मामले में एक पोस्ट करते हुए कहा है कि इस तरह की अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
दरअसल शनिवार को मऊगंज में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम गड़रा गांव पहुंची थी. यहां हिंसा भड़क गई. घयना में एएसआई की मौत हो गई. जबकि तहसीलदार और अन्य पुलिस कर्मी घायल हैं. इस पूरे मामले में सीएम ने कहा है कि मऊगंज जिले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में दो गुटों के आपसी विवाद की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले में हमारी पुलिस के एक एएसआई रामचरण गौतम की जवाबी कार्रवाई में दुःखद मृत्यु हुई है.
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि ने घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में धारा 163 लागू कर डीआईजी रीवा, एसपी मऊगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. एडीजी रीवा जोन मौके पर पहुंच रहे हैं, साथ ही मैंने डीजी पुलिस को मौके पर पहुंचकर पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया है. इस तरह की अमानवीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए