महू के अस्पताल में नवजात को कुत्तों ने नोंच डाला: टॉयलेट में जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, शव का आधा हिस्सा मिला

Mhow, MP

On

मध्यप्रदेश के महू स्थित मध्य भारत अस्पताल में एक दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां टॉयलेट में जन्मे नवजात को कुत्तों ने नोंचकर खा लिया। जब मरीजों के परिजन सुबह शौचालय पहुंचे, तो वहां क्षत-विक्षत हालत में नवजात का शव पड़ा मिला। यह मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया।

देर रात शौचालय में दिया गया था जन्म

कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने जानकारी दी कि घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की है। एक युवती ने अस्पताल के शौचालय में नवजात बच्ची को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़कर बिना किसी को बताए अस्पताल से फरार हो गई। नवजात को बिना देखभाल के छोड़ देने के कारण वह शिकार बन गई।

सुबह सामने आया खौफनाक दृश्य

शनिवार सुबह जब अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन शौचालय पहुंचे, तो कुत्तों को नवजात का शव खाता हुआ देखा। मौके पर मौजूद महिला गार्ड ने तत्परता से कुत्तों को भगाया और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। अस्पताल प्रभारी एच.आर. वर्मा ने बताया कि जब शव बरामद किया गया, तब तक उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह गायब हो चुका था

पुलिस जांच में जुटी, मां की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि नवजात की मां कौन थी और उसने ऐसा अमानवीय कदम क्यों उठाया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि युवती की पहचान की जा सके।

अस्पताल की लापरवाही भी सवालों के घेरे में

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुत्तों का अस्पताल परिसर में घुस जाना, और नवजात को इस हालत तक पहुंचाना, साफ तौर पर प्रशासनिक चूक को उजागर करता है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jun 2025 By Nitin Trivedi

महू के अस्पताल में नवजात को कुत्तों ने नोंच डाला: टॉयलेट में जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, शव का आधा हिस्सा मिला

Mhow, MP

देर रात शौचालय में दिया गया था जन्म

कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने जानकारी दी कि घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे की है। एक युवती ने अस्पताल के शौचालय में नवजात बच्ची को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़कर बिना किसी को बताए अस्पताल से फरार हो गई। नवजात को बिना देखभाल के छोड़ देने के कारण वह शिकार बन गई।

सुबह सामने आया खौफनाक दृश्य

शनिवार सुबह जब अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन शौचालय पहुंचे, तो कुत्तों को नवजात का शव खाता हुआ देखा। मौके पर मौजूद महिला गार्ड ने तत्परता से कुत्तों को भगाया और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। अस्पताल प्रभारी एच.आर. वर्मा ने बताया कि जब शव बरामद किया गया, तब तक उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह गायब हो चुका था

पुलिस जांच में जुटी, मां की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि नवजात की मां कौन थी और उसने ऐसा अमानवीय कदम क्यों उठाया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि युवती की पहचान की जा सके।

अस्पताल की लापरवाही भी सवालों के घेरे में

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुत्तों का अस्पताल परिसर में घुस जाना, और नवजात को इस हालत तक पहुंचाना, साफ तौर पर प्रशासनिक चूक को उजागर करता है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-mhow-hospital-the-newborn-was-found-by-dogs/article-23476

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.