ऑनलाइन डॉग खरीदने के नाम पर महिला से 1.93 लाख की ठगी, सदमे में खाकर खाया जहर

Gwalior, MP

ऑनलाइन ठगी का एक दर्दनाक मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां एक महिला से पालतू कुत्ता खरीदने के बहाने ठगों ने 1 लाख 93 हजार रुपए ठग लिए। धोखाधड़ी के कुछ ही घंटों बाद महिला ने जहर खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

36 वर्षीय रीना प्रजापति, जो पुरानी छावनी क्षेत्र के कृष्णा नगर की रहने वाली थीं, कुछ दिनों से एक पालतू कुत्ते की तलाश में थीं। 10 जून की शाम वह एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच गईं, जहां एक पपी की कीमत मात्र 5,000 रुपये बताई गई थी। कुत्ता पसंद आने पर उन्होंने ठगों से संपर्क किया।

ठगों ने उन्हें बारकोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा। जैसे ही रीना ने बारकोड स्कैन किया, उनके खाते से एक-एक करके कुल ₹1.93 लाख की राशि उड़ गई। इस भारी ठगी से सदमे में आईं रीना ने किसी को कुछ बताए बिना जहर खा लिया।

उनके पति राजेंद्र जब घर लौटे तो रीना की हालत बिगड़ी हुई थी। वे तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात इलाज के दौरान रीना ने दम तोड़ दिया।

रीना की मौत के बाद उनके मोबाइल से मिले एक वॉट्सऐप ऑडियो में उन्होंने ठग को बताया, "मैंने जहर खा लिया है, मेरे बच्चे थाने जा रहे हैं... अगर पैसे वापस देने हैं तो जल्दी आओ।" इस ऑडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

रीना अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई हैं। यह घटना न सिर्फ ऑनलाइन ठगी की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि साइबर सुरक्षा और जागरूकता की कमी के खतरनाक परिणामों की भी चेतावनी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ऑनलाइन डॉग खरीदने के नाम पर महिला से 1.93 लाख की ठगी, सदमे में खाकर खाया जहर

Gwalior, MP

36 वर्षीय रीना प्रजापति, जो पुरानी छावनी क्षेत्र के कृष्णा नगर की रहने वाली थीं, कुछ दिनों से एक पालतू कुत्ते की तलाश में थीं। 10 जून की शाम वह एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच गईं, जहां एक पपी की कीमत मात्र 5,000 रुपये बताई गई थी। कुत्ता पसंद आने पर उन्होंने ठगों से संपर्क किया।

ठगों ने उन्हें बारकोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा। जैसे ही रीना ने बारकोड स्कैन किया, उनके खाते से एक-एक करके कुल ₹1.93 लाख की राशि उड़ गई। इस भारी ठगी से सदमे में आईं रीना ने किसी को कुछ बताए बिना जहर खा लिया।

उनके पति राजेंद्र जब घर लौटे तो रीना की हालत बिगड़ी हुई थी। वे तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात इलाज के दौरान रीना ने दम तोड़ दिया।

रीना की मौत के बाद उनके मोबाइल से मिले एक वॉट्सऐप ऑडियो में उन्होंने ठग को बताया, "मैंने जहर खा लिया है, मेरे बच्चे थाने जा रहे हैं... अगर पैसे वापस देने हैं तो जल्दी आओ।" इस ऑडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

रीना अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई हैं। यह घटना न सिर्फ ऑनलाइन ठगी की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि साइबर सुरक्षा और जागरूकता की कमी के खतरनाक परिणामों की भी चेतावनी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-name-of-purchasing-online-dog-a-womans-account/article-24163

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.