एमपी की इस गौशाला में गायों के लिए 'म्यूजिक थेरेपी', बांसुरी की धुन पर बिमार गायों का होगा इलाज!

Khargon, MP

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ऐसी गौशाला है जहां म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। म्यूजिक थेरेपी से बिमार गायों को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। इसके पहले ग्वालियर में बांसुरी की धुन पर गायों के ठीक होने का दावा किया गया है।

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को ऐसी गौशाला में गए जहां उनके लिए म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शुक्रवार को मण्डलेश्वर में श्री माधव आश्रम गौशाला मंडलेश्वर में बायोगैस संयंत्र का भूमिपूजन किया।

इस गौशाला में गौवंश के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। जिससे कि उनके स्वास्थ्य में आने वाले परिवर्तन को देखा जा सके। गौशाला के अमित जोशी ने बताया कि हमने कुछ स्थानों पर स्थापित गौशालाओं में म्यूजिक सिस्टम देखा था। और वहां बताया गया था कि इन गायों में कम बीमारी होती है और वे स्वस्थ रहती हैं। इसी आधार पर हमारे गुरुदेव के निर्देश पर हमने यह सिस्टम लगाया है। हम अपनी दूसरी गौशालाओं में म्यूजिक सिस्टम नहीं लगा रहे हैं, और दोनों में फर्क देख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गायों को श्री सूक्त, बांसुरी वादन, विष्णु पाठ आदि सुनाया जाता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस तरह का फर्क 20 दिन से देखने की कोशिश की जा रही है। और म्यूजिक सिस्टम वाली गाय बेहतर नजर आ रही है। हालांकि दो तीन महीने के बाद ही सही विश्लेषण सामने आएगा। यह म्यूजिक सुबह 05 बजे से 6:30 बजे तक और शाम को 6:30 से 08 बजे तक गौवंश को सुनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 जनवरी को खरगोन जिले के मंडलेश्वर में श्री माधव आश्रम गौशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पूजन कर गौ माता को गुड़ के लड्डू और गौ ग्रास खिलाया। उन्होंने 26.93 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले बायोगैस संयंत्र का भूमिपूजन किया।

गुजरात की तर्ज पर हो रहा है विकास

गुजरात के आनंद में स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से बॉयो गैस संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिससे उच्च गुणवत्ता की जैविक तरल व जैविक खाद प्राप्त होगी। श्री माधव आश्रम न्यास सचिव अमित जोशी ने बताया कि यह गौशाला 2012 से संचालित की जा रही है। इस गौशाला में वर्तमान में 177 गौवंश हैं। इस गौशाला का संचालन समाज सेवियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में वर्ष 2024 से निमाड़ी गाय की नस्ल को सुधारने के लिए केंद्र विकसित किया गया है।

बायोगैस संयंत्र की स्थापना की जा रही है

इस प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण कृषकों को गौवंश के सुधार के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गौशाला में पंचगव्य से उत्पादों का निर्माण और गौ आधारित खेती करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। गौशाला में जैविक खाद निर्माण एवं गोबर प्रबंधन के लिए मॉडल स्वरूप बायोगैस संयंत्र की भी स्थापना की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2025 By दैनिक जागरण

एमपी की इस गौशाला में गायों के लिए 'म्यूजिक थेरेपी', बांसुरी की धुन पर बिमार गायों का होगा इलाज!

Khargon, MP

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को ऐसी गौशाला में गए जहां उनके लिए म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शुक्रवार को मण्डलेश्वर में श्री माधव आश्रम गौशाला मंडलेश्वर में बायोगैस संयंत्र का भूमिपूजन किया।

इस गौशाला में गौवंश के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। जिससे कि उनके स्वास्थ्य में आने वाले परिवर्तन को देखा जा सके। गौशाला के अमित जोशी ने बताया कि हमने कुछ स्थानों पर स्थापित गौशालाओं में म्यूजिक सिस्टम देखा था। और वहां बताया गया था कि इन गायों में कम बीमारी होती है और वे स्वस्थ रहती हैं। इसी आधार पर हमारे गुरुदेव के निर्देश पर हमने यह सिस्टम लगाया है। हम अपनी दूसरी गौशालाओं में म्यूजिक सिस्टम नहीं लगा रहे हैं, और दोनों में फर्क देख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गायों को श्री सूक्त, बांसुरी वादन, विष्णु पाठ आदि सुनाया जाता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस तरह का फर्क 20 दिन से देखने की कोशिश की जा रही है। और म्यूजिक सिस्टम वाली गाय बेहतर नजर आ रही है। हालांकि दो तीन महीने के बाद ही सही विश्लेषण सामने आएगा। यह म्यूजिक सुबह 05 बजे से 6:30 बजे तक और शाम को 6:30 से 08 बजे तक गौवंश को सुनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 जनवरी को खरगोन जिले के मंडलेश्वर में श्री माधव आश्रम गौशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पूजन कर गौ माता को गुड़ के लड्डू और गौ ग्रास खिलाया। उन्होंने 26.93 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले बायोगैस संयंत्र का भूमिपूजन किया।

गुजरात की तर्ज पर हो रहा है विकास

गुजरात के आनंद में स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से बॉयो गैस संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिससे उच्च गुणवत्ता की जैविक तरल व जैविक खाद प्राप्त होगी। श्री माधव आश्रम न्यास सचिव अमित जोशी ने बताया कि यह गौशाला 2012 से संचालित की जा रही है। इस गौशाला में वर्तमान में 177 गौवंश हैं। इस गौशाला का संचालन समाज सेवियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस गौशाला में वर्ष 2024 से निमाड़ी गाय की नस्ल को सुधारने के लिए केंद्र विकसित किया गया है।

बायोगैस संयंत्र की स्थापना की जा रही है

इस प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण कृषकों को गौवंश के सुधार के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गौशाला में पंचगव्य से उत्पादों का निर्माण और गौ आधारित खेती करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। गौशाला में जैविक खाद निर्माण एवं गोबर प्रबंधन के लिए मॉडल स्वरूप बायोगैस संयंत्र की भी स्थापना की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-this-gaushala-of-mp-music-therapy-for-cows-will/article-8427

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.