- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- टीकमगढ़: बारिश में फिसला बाइक सवार, ट्रक के नीचे आने से घायल
टीकमगढ़: बारिश में फिसला बाइक सवार, ट्रक के नीचे आने से घायल
Tikamgarh, MP
टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। ढोंगा रोड स्थित गल्ला मंडी के सामने बारिश के कारण बाइक फिसल गई और सवार युवक ट्रक के नीचे जा घुसा। घायल युवक की पहचान नूतन विहार कॉलोनी निवासी अभिषेक रावत के रूप में हुई है।
अभिषेक ने बताया कि वह बाइक से शहर की ओर जा रहा था। अचानक बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई और उसका नियंत्रण बिगड़ गया। इसी दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई और डायल-100 की मदद से अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रक जब्त, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लगातार हो रहे हादसे
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले गुरुवार को अस्पताल चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए