- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे भगवान, भक्तों ने पाए अलौकिक दर्शन
उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे भगवान, भक्तों ने पाए अलौकिक दर्शन
Dharam, Desk
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती का दिव्य आयोजन हुआ। आश्विन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर प्रातः 4 बजे मंदिर के पट खोले गए और भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार ‘राजा स्वरूप’ में किया गया।
मंदिर के कपाट खुलने के बाद परंपरा अनुसार पुजारियों ने गर्भगृह में सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और विभिन्न फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया।
भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच महाकालेश्वर का ध्यान कर कपूर आरती सम्पन्न की गई। इसके उपरांत ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म अर्पित की गई। भगवान महाकाल के श्रृंगार में रजत शेषनाग मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष और पुष्पमालाएं अर्पित की गईं। त्रिशूल और आभूषणों से अलंकृत कर भगवान का भव्य स्वरूप सजाया गया।
.jpg)
प्रातःकालीन इस भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पुण्यलाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फुसफुसाकर पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए