उज्जैन में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’: भगवान की भव्य रथ यात्रा निकली, भक्तों ने खींचा रथ, ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा

Ujjain, MP

धार्मिक नगरी उज्जैन में शुक्रवार को श्रद्धा और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ की 19वीं भव्य रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़री। भगवान जगन्नाथ के साथ देवी सुभद्रा और भाई बलराम के रथों को हज़ारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से खींचा। पूरे मार्ग पर "जय जगन्नाथ" के जयकारे गूंजते रहे और ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव

रथ यात्रा की शुरुआत दोपहर 3 बजे मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भगवान जगन्नाथ को नंदीघोष रथ, सुभद्रा को दर्पदलन और बलराम को तालध्वज रथ पर विराजित किया गया। रथों की ऊंचाई 21 से 25 फीट तक रही। यात्रा में आदिवासी नृत्य मंडलियां, झांकियां, घोड़े, हाथी और बैलगाड़ियां भी शामिल रहीं, जो उत्सव का प्रमुख आकर्षण बनीं।

महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भक्तजन रथ खींचते नज़र आए। परंपरागत रूप से रथ के आगे भक्त सोने की झाड़ू से मार्ग को स्वच्छ कर रहे थे।

मुख्यमंत्री करेंगे आरती

रथ यात्रा मंडी चौराहा से शुरू होकर चामुंडा माता चौराहा, टावर, तीन बत्ती चौराहा, देवास रोड से होते हुए कालिदास अकादमी परिसर स्थित गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समापन स्थल पर भगवान की आरती करेंगे और आशीर्वाद लेंगे।

गुंडिचा में 7 दिन करेंगे विश्राम

भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम 7 दिनों तक गुंडिचा मंदिर में विश्राम करेंगे। इस दौरान इस्कॉन द्वारा 27 जून से 5 जुलाई तक प्रतिदिन भजन, कथा, कीर्तन, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। प्रसिद्ध गायिका मैथली ठाकुर सहित राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। 5 जुलाई को वापसी रथ यात्रा निकाली जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन में गूंजा ‘जय जगन्नाथ’: भगवान की भव्य रथ यात्रा निकली, भक्तों ने खींचा रथ, ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा

Ujjain, MP

परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक वैभव

रथ यात्रा की शुरुआत दोपहर 3 बजे मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भगवान जगन्नाथ को नंदीघोष रथ, सुभद्रा को दर्पदलन और बलराम को तालध्वज रथ पर विराजित किया गया। रथों की ऊंचाई 21 से 25 फीट तक रही। यात्रा में आदिवासी नृत्य मंडलियां, झांकियां, घोड़े, हाथी और बैलगाड़ियां भी शामिल रहीं, जो उत्सव का प्रमुख आकर्षण बनीं।

महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भक्तजन रथ खींचते नज़र आए। परंपरागत रूप से रथ के आगे भक्त सोने की झाड़ू से मार्ग को स्वच्छ कर रहे थे।

मुख्यमंत्री करेंगे आरती

रथ यात्रा मंडी चौराहा से शुरू होकर चामुंडा माता चौराहा, टावर, तीन बत्ती चौराहा, देवास रोड से होते हुए कालिदास अकादमी परिसर स्थित गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समापन स्थल पर भगवान की आरती करेंगे और आशीर्वाद लेंगे।

गुंडिचा में 7 दिन करेंगे विश्राम

भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम 7 दिनों तक गुंडिचा मंदिर में विश्राम करेंगे। इस दौरान इस्कॉन द्वारा 27 जून से 5 जुलाई तक प्रतिदिन भजन, कथा, कीर्तन, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। प्रसिद्ध गायिका मैथली ठाकुर सहित राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। 5 जुलाई को वापसी रथ यात्रा निकाली जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-ujjain-jai-jagannath-a-grand-rath-yatra-of-god/article-25737

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.