- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन: पांड्याखेड़ी में दो पक्षों का विवाद, तलवारबाजी में 4 घायल; 8 हिरासत में, इलाके में भारी पुलि...
उज्जैन: पांड्याखेड़ी में दो पक्षों का विवाद, तलवारबाजी में 4 घायल; 8 हिरासत में, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
Ujjain, MP
उज्जैन के पांड्याखेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और हथियारों से हमला शुरू हो गया।
इस दौरान 50 वर्षीय नारायण सिंह पर तलवार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में उनके भाई रघुवीर समेत कुल चार लोग जख्मी हुए हैं।
विवाद धार्मिक नारे से भड़का
शाम को नारायण सिंह द्वारा धार्मिक नारा लगाने पर दूसरे पक्ष के कुछ युवक नाराज हो गए। आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ लाठी, चाकू और तलवार लेकर पहुंचे और नारायण सिंह के घर पर हमला कर दिया। बचाव करने आई महिलाओं से भी मारपीट की गई।
मौके पर भीड़ और पत्थरबाजी
हमले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों ओर से भीड़ जमा हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस और आरएएफ की टुकड़ी मौके पर तैनात की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एएसपी नितेश भार्गव और सीएसपी पुष्पा प्रजापति सहित दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
FIR दर्ज
नारायण सिंह की पत्नी राधाबाई ने FIR दर्ज कराई है, जिसमें आसिफ, सलमान, सोनू, कादर, भुरू, छोटू और शादाब समेत कई लोगों के नाम हैं। FIR में कहा गया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया और घर में तोड़फोड़ की धमकी भी दी।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए