- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उमरिया में पुलिया के नीचे मिला किसान का शव, रोजाना मछली पकड़ने जाता था खेत से
उमरिया में पुलिया के नीचे मिला किसान का शव, रोजाना मछली पकड़ने जाता था खेत से
Umaria,MP
जिले के पाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक किसान का शव पुलिया के नीचे पानी में तैरता मिला।
मृतक की पहचान रामलाल कोल (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम मुदरिया वार्ड क्रमांक 4 बिंझला का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, रामलाल अपने खेत पर अकेले ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह अक्सर पास की नदी में मछली पकड़ने जाया करता था। सुबह उसका शव पुराने एनएच-43 हाईवे पर स्थित कमराई पुलिया के नीचे पानी में मिला।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता का नाम भगलु कोल बताया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए