- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विदिशा में कांग्रेस ने नगर पालिका उपाध्यक्ष का पुतला फूंका, वित्तीय प्रभार के विरोध में प्रदर्शन
विदिशा में कांग्रेस ने नगर पालिका उपाध्यक्ष का पुतला फूंका, वित्तीय प्रभार के विरोध में प्रदर्शन
Vidisha, MP
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विदिशा नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय दीवाकीरति का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
यह प्रदर्शन उपाध्यक्ष को वित्तीय प्रभार दिए जाने के निर्णय के खिलाफ किया गया। कार्यकर्ता नगर पालिका भवन के सामने एकत्रित होकर अपना रोष व्यक्त करते नजर आए।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर पालिका के 38 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में खाली और भरी कुर्सी का चुनाव कराना अनिवार्य था, लेकिन इसे नजरअंदाज करते हुए उपाध्यक्ष को वित्तीय प्रभार दे दिया गया। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन मान रही है।
भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका किरार ने कहा कि यह निर्णय एक महिला का अपमान है और जब अविश्वास प्रस्ताव लंबित हो, तब नए चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी।
कांग्रेस पार्षद राजा यादव ने आरोप लगाया कि पिछले दो साल में नगर पालिका में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उनका कहना है कि उपाध्यक्ष को भाजपा नेताओं के संरक्षण के कारण खुलेआम भ्रष्टाचार करने की छूट मिली है और शहर के विकास पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाकर विरोध किया।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने समय पर उचित कार्रवाई नहीं की, तो उनका आंदोलन और तेज होगा।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए