महाकाल महालोक में 'सम्राट अशोक सेतु' का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की मौज

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के श्री महाकाल महालोक परिसर में रूद्रसागर पर नवनिर्मित सेतु का नामकरण 'सम्राट अशोक सेतु' किया। यह सेतु 22.5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हुआ है। यह श्रद्धालुओं को मुख्य पार्किंग से सीधा श्री महाकाल लोक तक जाने की सुविधा प्रदान करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के पूजन से हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल महालोक परिसर में नए पुल का नाम 'सम्राट अशोक सेतु' रखने का ऐलान किया है। यह पुल रुद्र सागर पर बना है। इसका उद्घाटन सम्राट अशोक की याद में किया गया, जिन्होंने सनातन संस्कृति और उज्जयिनी को विश्व में प्रसिद्ध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जयिनी ने हमेशा महान सम्राटों को संरक्षण दिया है। इसमें विक्रमादित्य, भृतहरी और अशोक जैसे नाम शामिल हैं। नए पुल से श्रद्धालुओं को महाकाल के दर्शन में आसानी होगी। उद्घाटन के समय आतिशबाजी भी हुई।

भोपाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

यह कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक ने सनातन संस्कृति और उज्जयिनी को विश्व में ख्याति दिलाई थी। इसलिए उनके नाम पर इस पुल का नामकरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद से उज्जयिनी का कभी अंत नहीं होगा। यहां तपस्या से सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कई राजाओं को दिया उज्जियिनी ने सरंक्षण

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उज्जयिनी ने प्राचीन काल से ही भारत और सनातन संस्कृति के ध्वजवाहकों को संरक्षण दिया है। राजा विक्रमादित्य, राजा भृतहरी और सम्राट अशोक जैसे महान शासकों ने इसी नगरी में शासन किया। उन्होंने कहा कि पुल के उद्घाटन पर हुई आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया। आतिशबाजी में महाकालेश्वर मंदिर का शिखर सोने की तरह चमक रहा था। जैसे महाकवि कालिदास ने अपने काव्यों में वर्णन किया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि औद्योगिक विकास के बाद उज्जैन और पूरा प्रदेश भी इसी तरह प्रकाशमान होगा।

इतनी आई लागत

स्मार्ट सिटी के CEO संदीप शिवा ने बताया कि रुद्र सागर पर बना यह पुल 22.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसकी लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है। यह पुल मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को कम चलकर जल्दी से जल्दी महाकाल के दर्शन कराने में मदद करना है। सम्राट अशोक सेतु श्रद्धालुओं को मुख्य पार्किंग से सीधे महाकाल लोक तक पहुंचाएगा। इससे दर्शनार्थियों को काफी सुविधा होगी। इस पुल से श्रद्धालु 'लाइट एंड साउंड शो' भी देख सकेंगे।

वैदिक मंत्रोच्चार से हुई कार्यक्रम की शुरूआत

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भस्म रमैया भक्त मंडल के डमरू वादकों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव और महाराज विनीत गिरी भी उपस्थित थे। इस पुल के निर्माण से श्रद्धालुओं को बहुत लाभ होगा और उन्हें दर्शन के लिए कम पैदल चलना पड़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल महालोक में 'सम्राट अशोक सेतु' का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की मौज

Ujjain, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल महालोक परिसर में नए पुल का नाम 'सम्राट अशोक सेतु' रखने का ऐलान किया है। यह पुल रुद्र सागर पर बना है। इसका उद्घाटन सम्राट अशोक की याद में किया गया, जिन्होंने सनातन संस्कृति और उज्जयिनी को विश्व में प्रसिद्ध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जयिनी ने हमेशा महान सम्राटों को संरक्षण दिया है। इसमें विक्रमादित्य, भृतहरी और अशोक जैसे नाम शामिल हैं। नए पुल से श्रद्धालुओं को महाकाल के दर्शन में आसानी होगी। उद्घाटन के समय आतिशबाजी भी हुई।

भोपाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

यह कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्राट अशोक ने सनातन संस्कृति और उज्जयिनी को विश्व में ख्याति दिलाई थी। इसलिए उनके नाम पर इस पुल का नामकरण किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल के आशीर्वाद से उज्जयिनी का कभी अंत नहीं होगा। यहां तपस्या से सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कई राजाओं को दिया उज्जियिनी ने सरंक्षण

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उज्जयिनी ने प्राचीन काल से ही भारत और सनातन संस्कृति के ध्वजवाहकों को संरक्षण दिया है। राजा विक्रमादित्य, राजा भृतहरी और सम्राट अशोक जैसे महान शासकों ने इसी नगरी में शासन किया। उन्होंने कहा कि पुल के उद्घाटन पर हुई आतिशबाजी ने सभी का मन मोह लिया। आतिशबाजी में महाकालेश्वर मंदिर का शिखर सोने की तरह चमक रहा था। जैसे महाकवि कालिदास ने अपने काव्यों में वर्णन किया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि औद्योगिक विकास के बाद उज्जैन और पूरा प्रदेश भी इसी तरह प्रकाशमान होगा।

इतनी आई लागत

स्मार्ट सिटी के CEO संदीप शिवा ने बताया कि रुद्र सागर पर बना यह पुल 22.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसकी लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है। यह पुल मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को कम चलकर जल्दी से जल्दी महाकाल के दर्शन कराने में मदद करना है। सम्राट अशोक सेतु श्रद्धालुओं को मुख्य पार्किंग से सीधे महाकाल लोक तक पहुंचाएगा। इससे दर्शनार्थियों को काफी सुविधा होगी। इस पुल से श्रद्धालु 'लाइट एंड साउंड शो' भी देख सकेंगे।

वैदिक मंत्रोच्चार से हुई कार्यक्रम की शुरूआत

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भस्म रमैया भक्त मंडल के डमरू वादकों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव और महाराज विनीत गिरी भी उपस्थित थे। इस पुल के निर्माण से श्रद्धालुओं को बहुत लाभ होगा और उन्हें दर्शन के लिए कम पैदल चलना पड़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/inauguration-of-emperor-ashoka-setu-in-mahakal-mahalok/article-10358

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.