हमीदिया अस्पताल में MRI-CT यूनिट का लोकार्पण, राज्यमंत्री ने नाम बदलने की उठाई मांग

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित हमीदिया अस्पताल में शुक्रवार को अत्याधुनिक MRI और CT स्कैन यूनिट की शुरुआत हुई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे राज्य के हेल्थ सेक्टर के लिए मील का पत्थर बताया और कहा कि "मध्यप्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।"

वहीं कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अस्पताल का नाम बदलने की मांग करते हुए बयान दिया कि, “भोपाल रियासत के नवाब ने भारतीयों पर गोली चलवाई थी। वह देशभक्त नहीं बल्कि गद्दार था, ऐसे व्यक्ति के नाम पर किसी संस्था या भवन का नाम नहीं होना चाहिए।”

राज्य सरकार की पहल से हाईटेक हुआ सरकारी हेल्थ सिस्टम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों की मदद से सेवाएं दी जा रही हैं। 40 से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में एयर एंबुलेंस, डिजिटल मेडिकल सुविधाएं और अब MRI-CT जैसी हाईटेक जांच उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि PPP मॉडल के तहत चार मेडिकल कॉलेज पहले ही सौंपे जा चुके हैं और आने वाले समय में यह विस्तार और तेज़ होगा।

मुफ्त जांच और रिसर्च के नए अवसर

नवनिर्मित MRI (1.5 टेसला) और CT स्कैन (128 स्लाइस) यूनिट के माध्यम से आयुष्मान भारत और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत आने वाले मरीजों को अब मुफ्त जांच की सुविधा मिल सकेगी। इससे उन्हें निजी लैब्स में महंगी जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

इन मशीनों की मदद से यूजी, पीजी और पैरामेडिकल स्टूडेंट्स को भी क्लिनिकल ट्रेनिंग और रिसर्च का बेहतरीन अवसर मिलेगा। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चिकित्सा अनुसंधान की भी संभावनाएं हैं।

मशीनों की विशेषताएं और लागत

  • CT स्कैन मशीन वॉल्यूमेट्री, फ्यूजन और परफ्यूजन जैसी उन्नत तकनीकों से सुसज्जित है।

  • MRI मशीन में विशेष ब्रेस्ट कॉइल्स लगे हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर की जांच को बेहतर और सटीक बनाते हैं।

  • दोनों मशीनें फास्ट स्क्रीनिंग के साथ हृदय रोगों की गहन जांच में सक्षम हैं।

  • अस्पताल में 18 करोड़ रुपए की लागत से MRI और 6 करोड़ रुपए की लागत से CT स्कैन मशीनें लगाई गई हैं।

नई गाइडलाइंस के तहत मशीनें अस्पताल संचालन में

नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की नई गाइडलाइन के अनुसार अब मेडिकल कॉलेजों में जांच सुविधाएं अस्पताल संचालन के अंतर्गत ही उपलब्ध होनी चाहिए। पहले ये सेवाएं आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से संचालित होती थीं। अब इन नई मशीनों की स्थापना से हमीदिया अस्पताल की नैदानिक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हमीदिया अस्पताल में MRI-CT यूनिट का लोकार्पण, राज्यमंत्री ने नाम बदलने की उठाई मांग

Bhopal, MP

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे राज्य के हेल्थ सेक्टर के लिए मील का पत्थर बताया और कहा कि "मध्यप्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।"

वहीं कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अस्पताल का नाम बदलने की मांग करते हुए बयान दिया कि, “भोपाल रियासत के नवाब ने भारतीयों पर गोली चलवाई थी। वह देशभक्त नहीं बल्कि गद्दार था, ऐसे व्यक्ति के नाम पर किसी संस्था या भवन का नाम नहीं होना चाहिए।”

राज्य सरकार की पहल से हाईटेक हुआ सरकारी हेल्थ सिस्टम

सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आधुनिक तकनीकों की मदद से सेवाएं दी जा रही हैं। 40 से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में एयर एंबुलेंस, डिजिटल मेडिकल सुविधाएं और अब MRI-CT जैसी हाईटेक जांच उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि PPP मॉडल के तहत चार मेडिकल कॉलेज पहले ही सौंपे जा चुके हैं और आने वाले समय में यह विस्तार और तेज़ होगा।

मुफ्त जांच और रिसर्च के नए अवसर

नवनिर्मित MRI (1.5 टेसला) और CT स्कैन (128 स्लाइस) यूनिट के माध्यम से आयुष्मान भारत और अन्य सरकारी योजनाओं के तहत आने वाले मरीजों को अब मुफ्त जांच की सुविधा मिल सकेगी। इससे उन्हें निजी लैब्स में महंगी जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

इन मशीनों की मदद से यूजी, पीजी और पैरामेडिकल स्टूडेंट्स को भी क्लिनिकल ट्रेनिंग और रिसर्च का बेहतरीन अवसर मिलेगा। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चिकित्सा अनुसंधान की भी संभावनाएं हैं।

मशीनों की विशेषताएं और लागत

  • CT स्कैन मशीन वॉल्यूमेट्री, फ्यूजन और परफ्यूजन जैसी उन्नत तकनीकों से सुसज्जित है।

  • MRI मशीन में विशेष ब्रेस्ट कॉइल्स लगे हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर की जांच को बेहतर और सटीक बनाते हैं।

  • दोनों मशीनें फास्ट स्क्रीनिंग के साथ हृदय रोगों की गहन जांच में सक्षम हैं।

  • अस्पताल में 18 करोड़ रुपए की लागत से MRI और 6 करोड़ रुपए की लागत से CT स्कैन मशीनें लगाई गई हैं।

नई गाइडलाइंस के तहत मशीनें अस्पताल संचालन में

नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की नई गाइडलाइन के अनुसार अब मेडिकल कॉलेजों में जांच सुविधाएं अस्पताल संचालन के अंतर्गत ही उपलब्ध होनी चाहिए। पहले ये सेवाएं आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से संचालित होती थीं। अब इन नई मशीनों की स्थापना से हमीदिया अस्पताल की नैदानिक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/inauguration-of-mri-cont-unit-in-hamidia-hospital-demanded-to-change/article-28765

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.